Bharat Express DD Free Dish

Asia Cup Rising Stars: भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह पक्की, जानें नॉकआउट में किससे टकराएगी टीम इंडिया?

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारतीय टीम ने ओमान को 6 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. पाकिस्तान पहले ही टॉप पर पहुंच चुका है. अब निगाहें ग्रुप ए पर हैं, जहां बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच अगले दौर में पहुंचने की कड़ी टक्कर है.

Asia Cup Rising Stars, IND vs PAK

Asia Cup Rising Stars: भारत ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इसके साथ ही पाकिस्तानी टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच गई. दोनों टीमें 21 नवंबर को फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए अलग-अलग मुकाबलों में ग्रुप-ए की टीमों से भिड़ेंगी.

भारत ने ओमान को 6 विकेट से हराया

मंगलवार को दोहा में खेले गए मुकाबले में भारत ने ओमान के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में ओमान की टीम ने 20 ओवरों के खेल में 7 विकेट खोकर 135 रन बनाए. इस पारी में वसीम अली ने 45 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 54 रन की नाबाद पारी खेली. भारत की तरफ से गुरजपनीत सिंह और सुयश शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए.

इसके जवाब में भारत ने 17.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली. वैभव सूर्यवंशी 12 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हर्ष दुबे ने नाबाद 53 रन टीम के खाते में जोड़े. इनके अलावा, नमन धीर ने 30 रन की पारी खेली.

ये भी पढ़ें- ‘पिकलबॉल’ को मिला अदानी ग्रुप का ‘पावर’, IPBL के साथ साझेदारी खुलेंगे नए अवसर

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल की कड़ी टक्कर

ग्रुप बी से शीर्ष दो टीमों ने अगले दौर में अपनी जगह बना ली हैं. इस ग्रुप में पाकिस्तान ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया. दूसरी ओर, भारत ने 3 में से 2 मुकाबले जीतकर दूसरा पायदान अपने नाम किया. टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी.

वहीं, ग्रुप-ए का समीकरण काफी रोमांचक बना हुआ है. इस ग्रुप में बांग्लादेश शुरुआती दो मुकाबले जीतकर शीर्ष पर है, जबकि श्रीलंका और अफगानिस्तान 2 में से 1-1 मुकाबले जीतकर करीब दूसरे और तीसरे पायदान पर है. हांगकांग की टीम शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाकर सबसे निचले स्थान पर है. ऐसे में ग्रुप ए में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने की जंग है.

19 नवंबर को ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों का फैसला हो जाएगा. बुधवार को अफगानिस्तान ए का सामना हांगकांग से होगा, जबकि श्रीलंका ए की टीम बांग्लादेश ए को चुनौती देगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read