Asia Cup T20 के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार को होने की संभावना है, लेकिन इस बार सिलेक्टर्स के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनना आसान नहीं होगा. टीम संयोजन को लेकर कई सवाल खड़े हैं, खासतौर पर शुभमन गिल और रिंकू सिंह की जगह को लेकर.
गिल, जो फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, का टी20 टीम में शामिल होना चर्चा में है, जबकि रिंकू सिंह की स्थिति कुछ अनिश्चित सी लग रही है.
5 छक्कों से सुर्खियों में आए रिंकू
रिंकू सिंह कुछ साल पहले उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने आईपीएल में यश दयाल के एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर कोलकाता नाइटराइडर्स को रोमांचक जीत दिलाई. इस कारनामे के बाद उन्हें बतौर फिनिशर भारतीय टीम में जगह मिली. हालांकि, हाल के महीनों में उनका बल्ला उतना नहीं चला.
टी20 विश्व कप टीम में वह जगह बनाने में नाकाम रहे और सिर्फ स्टैंडबाय पर रहे. आईपीएल में भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिसकी वजह से एशिया कप में उनकी जगह पर संकट गहराता दिख रहा है.
टॉप 5 बल्लेबाज लगभग तय
अगर सभी खिलाड़ी फिट और उपलब्ध रहे, तो अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर-ओपनर), तिलक वर्मा, कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या टॉप 5 में जगह बनाएंगे. शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल दोनों का आईपीएल प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन दोनों को एक साथ मौका मिलना मुश्किल है. अगर संजू और अभिषेक खेलते हैं, तो गिल या जायसवाल में से किसी एक को ही चुना जाएगा.
ये भी पढ़ें- धोनी ने मुझे टीम से निकाला… सचिन ने बदल दी किस्मत, Virender Sehwag ने MS Dhoni पर किया सनसनीखेज खुलासा
सिलेक्टर्स की दुविधा
एक पूर्व नेशनल सिलेक्टर ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि टीम में किसी को शामिल करना आसान है, लेकिन असली सवाल है, “किसकी जगह?” उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि श्रेयस अय्यर ने 180 के स्ट्राइक रेट से 600 रन बनाए हैं, लेकिन वह टॉप चार में बल्लेबाजी करते हैं.
ऐसे में नए खिलाड़ियों के लिए जगह बनाना मुश्किल हो जाता है. उनके अनुसार, टॉप 5 में बदलाव संभव नहीं है और इस स्थिति में रिंकू की जगह सबसे ज्यादा असुरक्षित दिखती है, खासकर तब जब कुछ टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को उनकी जरूरत कम पड़ती है.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



