क्वार्टर फाइनल में शानदार जीत
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम (Badminton Team) ने जापान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. इस जीत के साथ ही भारत ने कम से कम ब्रॉन्ज मेडल सुनिश्चित कर लिया है.
लक्ष्य सेन की दमदार वापसी
क्वार्टर फाइनल का पहला मैच लक्ष्य सेन ने खेला. शुरुआत में वह कोडाई नारोका से पहला गेम 11-21 से हार गए. लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए 21-5 से जीत हासिल की. निर्णायक गेम में नारोका ने बढ़त बनाई, लेकिन लक्ष्य ने स्कोर बराबर कर 21-19 से जीत दर्ज की और भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई.
सात्विक-चिराग की जोड़ी का कमाल
इसके बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जापान की ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी की जोड़ी का सामना किया. पहले गेम में भारतीय जोड़ी ने 21-18 से जीत हासिल की. दूसरा गेम बेहद रोमांचक रहा, जहां जापान ने तीन मैच प्वाइंट बचाए. लेकिन सात्विक और चिराग ने संयम बनाए रखा और 24-22 से जीत दर्ज कर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई.
आयुष शेट्टी ने दिलाई निर्णायक जीत
तीसरे मैच में आयुष शेट्टी ने कोकी वातानाबे को हराकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी. उन्होंने पहला गेम 21-10 से जीता और दूसरे गेम में भी दबदबा बनाए रखा. अंततः 21-10, 21-19 से जीत दर्ज कर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया.
ये भी पढ़ें-Asian Games में स्वर्ण पदक जीतकर महिला टीम ने बढ़ाया मान, बधाई में क्या बोले पीएम मोदी?
पिछले प्रदर्शन से बेहतर करने का मौका
भारत ने अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश पर 3-0 की जीत से की थी. अब सेमीफाइनल में भारत का सामना चीन और साउथ कोरिया के बीच विजेता टीम से होगा. पिछले टूर्नामेंट में भारत ने सिल्वर मेडल जीता था, लेकिन इस बार टीम के पास बेहतर करने और फाइनल तक पहुंचने का मौका है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
