खेल

3 दिन बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की फिर होगी भिड़ंत, ये है सीरीज का पूरा शेड्यूल

India vs Australia T20 Series: वर्ल्ड कप 2023 का महाकुंभ रविवार 19 नवंबर को समाप्त हो गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. वर्ल्ड कप के इतने करीब आकर हारने से जो दर्द टीम के खिलाड़ियों और फैंस को हुई है, उस पर मरहम तो ज्यादा नहीं काम करेगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से मिले इस दर्द को कुछ कम जरूर किया जा सकता है. ऐसा तभी हो पाएगा, जब 23 नवंबर से शुरु हो रहे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन करेगी. वर्ल्ड कप 2023 के महाकुंभ के खत्म होने के तीन बाद से इस सीरीज की शुरुआत हो रही है. आईए जानते मैच का शेड्यूल, टाइमिंग और टेलीकास्ट के बारे में.

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा

वर्ल्ड कप शुरु होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया टीम भारत आ गई थी. जहां वर्ल्ड कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. इसमें सीरीज में भारत ने 2-1 से मैच को अपने नाम किया था. इस सीरीज के खत्म होते ही वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हो गई. अब वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद 23 नवंबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है.

टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाली टी20 सीरीज के पांचों मैचों का टाइमिंग एक समान रहेगा. सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होंगे. वहीं इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े 6 बजे टॉस होगा. टी20 सीरीज के मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 पर देखे जा सकते हैं. इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियो सिनेमा ऐप पर लॉग इन कर सकते हैं. जियो सिनेमा पर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में देख सकते हैं. इस सीरीज के खत्म होते ही भारत अगले वर्ष वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाली टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में जुट जाएगी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. दूसरा मैच 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में, तीसरा मैच 28 नवंबर को गुवाहाटी में, चौथा मैच एक दिसंबर को नागपुर में, पांचवां मैच 3 दिसंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- नम आखें, मायूस चेहरे, World Cup में हार के बाद ऐसा था टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का हाल

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत करते हुए पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम को 6 विकेट से हरा दिया था. लेकिन कंगारू टीम लगातार दो मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी की और सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को और फाइनल में भारत को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

21 minutes ago

अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…

31 minutes ago

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

47 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

1 hour ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

1 hour ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

1 hour ago