बांग्लादेश क्रिकेट टीम (फोटो- एक्स)
BAN-W vs AUS-W ODI Series: बांग्लादेश की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 17 मार्च से खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों को चुना गया है, जिसमें अनकैप्ड विकटकीपर फरजाना हक और पाकिस्तान के खिलाफ पिछले साल डेब्यू करने वाली निशिता अख्तर को टीम में जगह दी गई है. वहीं टीम की कमान सुल्ताना के हाथों में होगी, जबकि नाहिदा अख्तर को उप कप्तान बनाया गया है.
फरजाना हक को शमीमा सुल्ताना की जगह पर टीम में शामिल किया गया है. शमीमा भी एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज है. वह साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान टीम का हिस्सा थीं लेकिन उन्हें अब टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. वहीं साउथ अफ्रीका दौरा पर टीम का हिस्सा रहने वाली शोरिफा खातून औऱ लता मंडल को फरिहा तृष्णा के साथ रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में चुना गया है.
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच ये वनडे सीरीज आईसीसी विमेंस चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी. अब तक कंगारू टीम 15 में से 10 मैच जीत चुकी है और पॉइंट्स टेबल में वह पहले नंबर पर बनी हुई है. जबकि, बांग्लादेश की टीम इतने ही मैचों में 4 जीत दर्ज कर सातवें स्थान पर है. बांग्लादेश अभी तक एक बार भी द्विपक्षीय सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की मेजबानी नहीं की है. वहीं बांग्लादेश की टीम वनडे और टी20 में अभी तक ऑस्ट्रेलिया को एक बार भी नहीं हराया है.
निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), फरगना हक, शोभना मोस्त्री, मुर्शिदा खातून, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर, दिशा बिस्वास, सुमैया अख्तर, निशिता अख्तर निशी, फरजाना हक लिसा, राबेया खान.
ये भी पढ़ें-
IPL 2024 के दूसरे फेज के मैचों का आयोजन कहां होगा? चेयरमैन अरुण धूमल ने कही ये बात
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…