Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Team India International Home Schedule: 5 महीने अपने घरेलू मैदान पर इन तीन टीमों से टकराएगी टीम इंडिया, जारी हुआ शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया (सीनियर मेंस) के 2024-25 के बहुप्रतीक्षित इंटरनेशनल घरेलू सीजन के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है.

Team India

जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा और अक्षर पटेल (फोटो- BCCI)

BCCI Announces Team India International Home Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया (सीनियर मेंस) के 2024-25 के बहुप्रतीक्षित इंटरनेशनल घरेलू सीजन के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. इसकी शुरुआत सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से होगी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20आई सीरीज खेली जाएगी.

बांग्लादेश से टेस्ट और वनडे सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

सितंबर में बांग्लादेश की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां दोनों देशों के बीच टेस्ट और टी20 सीरीज खेली जाएगी. टीम इंडिया इस घरेलू सीरीज की शुरुआत चेन्नई से करेगी. 19 सितंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट की मेजबानी चेन्नई करेगा, जबकि कानपुर 27 सितंबर से दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा. तीन T20I मैच धर्मशाला, दिल्ली और हैदराबाद में खेले जाएंगे.

भारत दौरे पर आएगा न्यूजीलैंड

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी. जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की रोमांचक टेस्ट सीरीज होगी, जिसका पहला टेस्ट 16 अक्टूबर को बेंगलुरु में शुरू होगा. इसके बाद पुणे और मुंबई क्रमशः दूसरे और तीसरे टेस्ट की मेजबानी करेंगे. नए साल के आगमन पर इंग्लैंड की टीम भारत आएगी. जहां दोनों देशों के बीच एक रोमांचक व्हाइट-बॉल मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसमें पांच टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

बांग्लादेश का भारत दौरा

  • भारत बनाम बांग्लादेश- पहला टेस्ट मैच- 19-23 सितंबर- चेन्नई, सुबह 9:30 बजे से
  • भारत बनाम बांग्लादेश- दूसरा टेस्ट मैच- 27 सितंबर-1 अक्टूबर- कानपुर, सुबह 9:30 बजे से
  • भारत बनाम बांग्लादेश- पहला टी20आई- 6 अक्टूबर- धर्मशाला, चेन्नई, शाम 7 बजे से
  • भारत बनाम बांग्लादेश- दूसरा टी20आई- 9 अक्टूबर- दिल्ली, चेन्नई, शाम 7 बजे से
  • भारत बनाम बांग्लादेश- तीसरा टी20आई- 12 अक्टूबर- हैदराबाद, चेन्नई, शाम 7 बजे से

न्यूजीलैंड का भारत दौरा

  • भारत बनाम न्यूजीलैंड- पहला टेस्ट मैच- 16-20 अक्टूबर- बेंगलुरु, सुबह 9:30 बजे से
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड- दूसरा टेस्ट मैच- 24-28 अक्टूबर- पुणे, सुबह 9:30 बजे से
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड- तीसरा टेस्ट मैच- 1-5 नवंबर- मुंबई, सुबह 9:30 बजे से

इंग्लैंड का भारत दौरा

  • भारत बनाम इंग्लैंड- पहला टी20आई- 22 जनवरी, 2025- चेन्नई, शाम 7 बजे से
  • भारत बनाम इंग्लैंड- दूसरा टी20आई- 25 जनवरी, 2025- कोलकाता, शाम 7 बजे से
  • भारत बनाम इंग्लैंड- तीसरा टी20आई- 28 जनवरी, 2025- राजकोट, शाम 7 बजे से
  • भारत बनाम इंग्लैंड- चौथा टी20आई- 31 जनवरी, 2025- पुणे, शाम 7 बजे से
  • भारत बनाम इंग्लैंड- पांचवां टी20आई- 2 फरवरी, 2025- मुंबई, शाम 7 बजे से
  • भारत बनाम इंग्लैंड- पहला वनडे- 6 फरवरी, 2025- नागपुर, दोपहर 1:30 बजे से
  • भारत बनाम इंग्लैंड- दूसरा वनडे- 9 फरवरी, 2025- कटक, दोपहर 1:30 बजे से
  • भारत बनाम इंग्लैंड- तीसरा वनडे- 12 फरवरी, 2025- अहमदाबाद, दोपहर 1:30 बजे से

ये भी पढ़ें- ‘कुलदीप यादव का खेलना पिच पर…’ , भारत-अफगानिस्तान मैच से पहले संजय मांजरेकर ने कही ये बात

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital