Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Haryana Election: Congress में शामिल होने से पहले Vinesh Phogat ने रेलवे की नौकरी से दिया इस्तीफा

अपना इस्तीफा देते हुए पहलवान विनेश फोगाट ने कहा है कि भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है.

विनेश फोगाट. (फोटो: IANS)

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर दी है.

उन्होंने लिखा, ‘भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है. जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से अलग करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है. राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिए गए इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी.’

विनेश फोगाट के कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा उनके पेरिस से लौटने के बाद से हो रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुछ दिन पहले उनकी संभावित उम्मीदवारी का समर्थन किया था. हालांकि, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार की अपनी बैठक में उनके नाम पर विचार नहीं किया.

विनेश को पेरिस ओलंपिक के दौरान फाइनल मैच से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया था. फोगाट का वजन तय सीमा से लगभग 100 ग्राम ज्यादा था, जिसके कारण उन्हें अयोग्य ठहराया गया. प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, फोगाट सिल्वर के लिए भी पात्र नहीं होंगी. विनेश महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में तीन बाउट जीतने के बाद फाइनल इवेंट में पहुंच गई थीं. भारत लौटने पर विनेश का जोरदार स्वागत किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital