Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

T20 WC Final: बेन स्टोक्स ने मेलबर्न में तोड़ा पाकिस्तान का सपना, 2016 फाइनल में बने थे विलेन

t20 world cup finals

फाइनल में शॉट खेलते बेन स्टोक्स (फोटो- ICC)

T20 WC Final: मेलबर्न के मैदान पर टी20 विश्व कप के फाइनल पर इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं. टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले पाक को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पाकिस्तान के बल्लेबाज एक-एक कर अपना विकेट गंवाते रहे और इंग्लैंड को 138 रनों का लक्ष्य मिला. हालांकि, पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने इस स्कोर को अंग्रेजों के लिए पहाड़ सा बना दिया जब पॉवरप्ले में बटलर, हेल्स और साल्ट पवेलियन लौट गए. लेकिन, यहां से बेन स्टोक्स एक बार फिर अपनी टीम के लिए संकटमोचक बने और 2016 की गलती को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने इंग्लैंड की झोली में एक और खिताब डाल दिया. बेन स्टोक्स ने फाइनल में नाबाद 52 रनों की पारी खेली.

50 ओवर के फॉर्मैट में विश्व कप चैंपियन इंग्लैंड ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. इसके पहले इंग्लैंड ने 2010 में पहली बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी. इंग्लैंड की टीम 2016 के विश्व कप में भी फाइनल में पहुंची थी लेकिन जब कार्लोस ब्रेथवेट ने इंग्लैंड के सपने को चूर-चूर कर दिया था और उस विश्व कप में बेन स्टोक्स को ऐसा दर्द मिला जिसके बाद यह खिलाड़ी बड़े मैचों में विनर बनकर उभरा.

ये भी पढ़ें- T20 WC Final: पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड बना चैंपियन, बेन स्टोक्स बने जीत के हीरो

जब 2016 में विलेन बन गए थे बेन स्टोक्स

कोलकाता के ईडन गार्डेंस में 2016 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. इस मैच का गवाह हर शख्स शायद ही कैरेबियाई ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट की ऐतिहासिक पारी को भूल पाए. डारेन सैमी के नेतृत्व वाली वेस्टइंडीज टीम को आखिरी ओवर में 19 रनों की जरूरत थी और गेंद बेन स्टोक्स के हाथों में थी, जिनके सामने ब्रेथवेट थे. कार्लोस ब्रेथवेट स्टोक्स की लगातार 4 गेंदों पर चार छक्के जड़कर अंग्रेजों के जबड़े से जीत छीन ली और वेस्टइंडीज को दूसरी बार खिताबी जीत दिलाई. बेन स्टोक्स मैच के नतीजे के बाद मैदान पर ही बैठकर रो पड़े थे.

बेन स्टोक्स 2019 के ODI विश्व कप की खिताबी जीत के भी हीरो रहे थे और उन्हें फाइनल में मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया था. उन्होंने तब नाबाद 84 रनों की पारी खेलकर न्यूजीलैंड के ट्रॉफी जीतने के सपने को तोड़ दिया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital