Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट से पहले बड़ा झटका, पैट कमिंस हुए बाहर, स्टीव स्मिथ संभालेंगे कप्तानी

स्मिथ 2014 और 2018 के बीच 34 टेस्ट मैचों में टीम के कप्तान थे, जिसमें 2017 में ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा भी शामिल था.

इंडिया दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर है. टीम के कप्तान पैट कमिंस इंदौर में होने वाले तीसरे टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे. 1 मार्च से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए स्टीव स्मिथ के हाथों कप्तानी सौंपी गई है. गौरतलब है कि पैट कमिंस की मां बीमार हैं. लिहाजा, अपनी मां की देखरेख के लिए उन्हें बीच टूर्नामेंट से ही अपने घर ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होना पड़ा. कमिंस के टूर्नामेंट में वापसी के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन उन्होंने खुद इसे सिरे से खारिज कर दिया.

क्या बोले कमिंस

कमिंस ने कहा है, “मेरी मां की तबीयत बहुत ही ज्यादा खराब है और उनकी देखरेख के चलते मैंने भारत वापसी नहीं करने का फैसला किया है. मैं अपनी फैमली के साथ रहकर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं.” कमिंस ने कहा, “मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और अपनी टीम की ओर से मिले सपोर्ट की काफी कद्र करता हूं. मेरे साथ खड़े रहने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया.” जानकारी के मुताबिक कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ कप्तानी की बागडोर संभालेंगे. स्मिथ पिछले चार दिनों से दुबई में थे और अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां बीता रहे थे. स्टीव स्मिथ वाइस कैप्टन बनने के बाद तीसरी बार टेस्ट मैच की कप्तानी करेंगे.

ये भी पढ़े:- IND vs AUS T20 WC Semifinal: टीम इंडिया का टूटा सपना, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 5 रनों से हराया

स्मिथ ने की थी पिछले दौरे पर कप्तानी

2014 और 2018 के बीच 34 टेस्ट मैचों में टीम के कप्तान भी स्मिथ थे, जिसमें 2017 में ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा भी शामिल था. उस दौरे के वक्त स्मिथ ने तीन शतक बनाए थे. हालांकि इस खिलाड़ी के लिए इस बार की सीरीज निराशाजनक रही है और उन्होंने अब तक चार पारियों में 23.66 की औसत से 71 रन ही बनाए हैं.

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा 2023 (बचे हुए मैच)

-तीसरा टेस्ट- 1 से 5 मार्च (इंदौर)

-चौथा टेस्ट- 9 से 13 मार्च (अहमदाबाद)

-पहला वनडे- 17 मार्च (मुंबई)

-दूसरा वनडे- 19 मार्च (विशाखापत्तनम)

-तीसरा वनडे- 22 मार्च (चेन्नई)

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital