खेल

IPL 2023: ये 5 खिलाड़ी जिन पर लगा है करोड़ों का दांव, परफॉर्मेंस देखकर सदमे में हैं फ्रेंचाइजी

Big Bucks in the IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का 16 वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो चुका है और इस टूर्नामेंट के आधे से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं. आईपीएल में टीमों के पास धाकड़ खिलाड़ी और मैच-विजेताओं की भरमार है. टी-20 फॉर्मेट में ऑलराउंडरों की काफी मांग रही है, इसलिए ऑक्शन में कई खतरनाक ऑलराउंडर पर टीमों ने खूब पैसा बहाया लेकिन उनके परफॉर्मेंस को देखकर फ्रेंचाइजी सदमे में है.

एकतरफ जहां कई युवा खिलाड़ी अपने खेल से फैंस का दिल जीत रहे है. वहीं कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से ना केवल टीम बल्कि फैंस भी हैरान हैं. आईपीएल 2023 की नीलामी में बेन स्टोक्स, सैम कुरन और कैमरून ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. मगर उनका प्रदर्शन अब तक काफी खराब रहा है. आइए उन टॉप-5 महंगे खिलाड़ियों पर नजर डाले जिनका परॉर्मेंस उनके दाम पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है.

ये भी पढ़ें: KKR vs RR, IPL 2023: राजस्थान पर भारी कोलकाता, कौन होगा प्लेऑफ की दौड़ से बाहर?

बेन स्टोक्स: इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स एक खतरनाक ऑलराउंडर में गिने जाते हैं. सीएसके ने इसी बात को ध्यान में रखकर ऑक्शन में उन पर 16.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च की. मगर इस सीजन उनका फ्लॉप शो देखने को मिला. इतना ही नहीं उनकी इंजरी के कारण अब वो कोई मैच भी नहीं खेलेंगे. बता दें, स्टोक्स ने अभी तक सीएसके के लिए इस सीजन दो ही मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 15 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी तो उन्होंने इस सीजन की ही नहीं. ऐसे में कहा जा सकता है चेन्नई को इस खिलाड़ी ने चूना लगा दिया है.

कैमरून ग्रीन: काफी कम समय में इस खिलाड़ी ने अपना बड़ा नाम बनाया है. ऑस्ट्रेलिया का यह विस्फोटक बल्लेबाज इसी नाम के सहारे आया और ऑक्शन में छा गया. मुंबई इंडियंस ने ग्रीन पर 17.5 करोड़ खर्च किए. आईपीएल 2023 में अभी तक 7 मैचों में कैमरून ग्रीन ने 199 रन बनाने के साथ 5 विकेट चटकाए हैं. लेकिन जिस औदे और दाम के वो हैं उस हिसाब से ये आंकड़े काफी कमजोर नजर आ रहे हैं.

निकोलस पूरन: लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा 16 करोड़ रुपये में साइन किए जाने के बाद वेस्टइंडीज का यह खिलाड़ी आईपीएल नीलामी इतिहास का सबसे महंगा विकेटकीपर बल्लेबाज बन गया. पूरन के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो, 7 मैचों में उनके बल्ले से 28.50 की औसत के साथ 171 रन निकले हैं. पूरन का स्ट्राइक रेट इस सीजन 185.87 का रहा है जो काफी शानदार है. मगर 19 गेंदों पर 62 रनों की आरसीबी के खिलाफ तूफानी पारी के अलावा वो अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं.

जोफ्रा आर्चर: इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज पर मुंबई का हर दांव बेकार गया है. मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ की बड़ी रकम देकर इस इंग्लिश खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा. लेकिन ये खिलाड़ी अब इस टीम को भारी पड़ता जा रहा है. दरअसल, खेलने से ज्यादा जोफ्रा आर्चर बेंच पर बैठे रहते हैं क्योंकि उनकी खराब फिटनेस मुंबई के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन गई है.

रियान पराग: जहां एक तरफ कई भारतीय युवा खिलाड़ी कम रकम पाने के बाद भी पूरे जोश और उत्साह के साथ खेल रहे हैं और अपना बेस्ट दे रहे है. वहीं राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग की बात काफी अलग है. राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को 3.8 करोड़ की बड़ी राशी देकर अपने साथ जोड़ा है और शायद वो इसके हकदार भी नहीं है. उनका खराब एटीट्यूड और अपने बड़ बोलेपन की वजह से वो हमेशा चर्चा में रहते हैं. बड़े-बड़े सपने देखने वाला ये खिलाड़ी अब तक मैदान में अपनी छाप नहीं छोड़ सका है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

भोपाल में बीजेपी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन आज: राजनाथ का दौरा रद्द, अब जेपी नड्डा संभालेंगे मोर्चा

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

53 seconds ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

3 minutes ago

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

28 minutes ago

दिवाली पर घर में लगा लें ये 5 पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…

29 minutes ago

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

47 minutes ago

‘आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

1 hour ago