खेल

IND vs AUS: एलेक्स कैरी ने चेताया- सिर्फ स्पिन पर ध्यान दे रही है कंगारू टीम, भारत के पेस अटैक पर दिया बड़ा बयान

IND vs AUS: भारतीय स्पिनरों पर फोकस करके अभ्यास में जुटी आस्ट्रेलियाई टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने याद दिलाया है कि भारतीय तेज गेंदबाज भी चार मैचों की टेस्ट सीरीज में रिवर्स स्विंग से खतरनाक साबित हो सकते हैं. आस्ट्रेलिया ने भारत दौरे पर अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला किया है. इसकी बजाय सिडनी में स्पिनरों की मददगार पिच पर एसजी गेंदों से अभ्यास किया.

एलेक्स कैरी ने चार दिवसीय अभ्यास शिविर से इतर पत्रकारों से कहा,‘‘ पाकिस्तान दौरे से पहले स्पिनरों को लेकर काफी फोकस था लेकिन मुझे रिवर्स स्विंग काफी कठिन लगी.’’ उन्होंने 2018 में बेंगलुरू में अभ्यास मैच की याद दिलाई जब मोहम्मद सिराज ने 11 विकेट लिये थे. उन्होंने कहा, मैने 2018 में भारत ए के खिलाफ आस्ट्रेलिया ए के लिये चार दिवसीय अभ्यास मैच खेला था. उस समय स्पिन को लेकर काफी बात हो रही थी लेकिन हम यह भूल गए कि दोनों टीमों के तेज गेंदबाज भी रिवर्स स्विंग से कितने खतरनाक हो सकते हैं. कैरी ने पिछले साल जुलाई में श्रीलंका में ड्रॉ रही टेस्ट श्रृंखला का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, हम दो टेस्ट के लिये गॉल गए थे और वहां की विकेट भी अलग थी . इसलिये खुले दिमाग से जाना होगा कि सामना किससे होगा . वह कैसा टीम संयोजन लेकर उतरते हैं.’

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले एक्शन मोड में कोहली, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

IND vs AUS टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

1st Test: 09 फरवरी, गुरुवार – 13 फरवरी
स्थान: विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे

2nd Test: 17 फरवरी, शुक्रवार – 21 फरवरी
स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे

3rd Test: मार्च 01, बुधवार – मार्च 05
स्थान: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे

4th Test: 09 मार्च, गुरुवार – 13 मार्च
स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत का पलड़ा भारी, विराट-पुजारा तैयार

पुजारा और कोहली टीम के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं और अगर भारत को जीत हासिल करनी है तो उन्हें इस श्रृंखला में टीम की उम्मीदों का भार अपने कंधों पर उठाना होगा. कोहली के लिए हाल ही में बांग्लादेश में कठिन समय था, जबकि पुजारा ने 3 साल बाद एक अच्छा शतक लगाया. यह महत्वपूर्ण है कि ये दोनों अच्छा करें क्योंकि वे स्पिन और गति दोनों को टीम में सर्वश्रेष्ठ तरीके से खेलते हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

46 minutes ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

59 minutes ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

2 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

2 hours ago