Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ब्रेट ली की T20 वर्ल्ड कप XI में अर्शदीप समेत भारत के 4 खिलाड़ी शामिल, बाबर आजम को नहीं मिली जगह

ब्रेट ली ने  टी20 विश्व कप की अपनी टीम में  तेज गेंदबाज अर्शदीप समेत भारत के 4 खिलाड़ियों को शामिल किया है.

ब्रेट ली

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने  टी20 विश्व कप के अपनी टीम चुनी है. ब्रेट ली की प्लेइंग-11 में  तेज गेंदबाज अर्शदीप समेत भारत के 4 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को ब्रेट ली ने अपनी टीम में शामिल नहीं किया है.

आईसीसी टी20 विश्व कप  2022 खत्म हो चुका है, लेकिन इसका खुमार अब तक जारी है. कई दिग्गज पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी टीम का ऐलान किया है. इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली भी शामिल हैं. उन्होंने टीम के 11 खिलाड़ियों में 4 भारतीय खिलाड़ियों को चुना है, जबकि फाइनल खेलने वाली पाकिस्तान के 2 खिलाड़ी भी ब्रेट ली की टीम में शामिल है.

ब्रेट ली ने अपने यूट्यूब चैनल पर टी-20 वर्ल्ड कप की टीम की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में फाइनल मुकाबला जीतकर विश्व विजेता बनने वाली इंग्लैंड के धुरंधर खिलाड़ी जोस बटलर और एलेक्स हेल्स को बतौर सलामी बल्लेबाज टीम में शामिल किया गया है.

कोहली के शामिल होने से टीम हुई विराट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज अपनी तेज और स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को विकेट तोड़ दिया करते थे. उनकी गेंदें ऑस्ट्रेलिया में मौजूद  तेज पिचों पर बल्लेबजों के ऊपर कहर बनकर टूटती थी. खुद की तरह दूसरे गेंदबाजों की तेज गेंद को झेलने के लिए ब्रेट ली ने अपनी प्लेइंग इलेवन में भारत की रन मशीन विराट कोहली को शामिल किया है. ब्रेट ली की टीम में भी कोहली तीसरे नंबर पर ही खेलेंगे. कोहली के टीम में शामिल होने से ब्रेट ली की टीम और विराट हो गई है.

कोहली के अलावा ब्रेट ली भारत के 2 और विस्फोटक बल्लेबाजों को टीम में शामिल किया है. इसमें चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है जिन्होंने वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. साथ ही मैन इन ब्लू के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी विपक्षी टीम पर बरसने के लिए शामिल किया गया है. जबकि पाकिस्तान को फाइनल में पुहंचाने वाले कप्तान बाबर आजम को ब्रेट ली ने अपनी टीम में जगह नहीं दी है. वहीं गेंदबाजी में धार लगाने के लिए भारत के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी ब्रेट ली की प्लेइंग इलेवन में मौजूद हैं.

ब्रेट ली की प्लेइंग-11

जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, हार्दिक पंड्या, शादाब खान, आदिल रशीद, सैम कुरेन, शाहीन अफरीदी, अर्शदीप सिंह

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital