Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने गुरुवार को नालंदा जिला के राजगीर खेल परिसर में राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया.

CM Nitish inaugurated Bihar Sports University

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने गुरुवार को नालंदा जिला के राजगीर खेल परिसर में राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया. इस अवसर पर प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के नौ अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया.

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ओलंपिक गेम्स, एशियन गेम्स, सीनियर एशियन चैंपियनशिप में पदक विजेता, सहभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों को सम्मान प्रदान किया गया. इसके तहत अर्जुन पुरस्कार विजेता श्रेयसी सिंह, आकाश कुमार, सुधांशु शेखर, स्वेता शाही, शम्स आलम शेख, चंदन कुमार सिंह और सीनियर एशियन चैम्पियनशिप 2024 पारा साइक्लिंग में भाग लेनेवाले जलालुद्दीन अंसारी को सम्मान प्रदान किया गया.

प्रशिक्षक वर्ग में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कुश्ती के प्रशिक्षक शशिभूषण प्रसाद को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाली श्रेयसी सिंह को जर्सी भेंट कर स्वागत किया. हॉकी टीम द्वारा भी मुख्यमंत्री को जर्सी देकर सम्मानित किया गया.

19वें एशियाई गेम्स में भाग लेने वाली भारतीय हॉकी टीम की महिला खिलाड़ियों एवं छपरा के रहनेवाले महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया. मुख्यमंत्री के समक्ष भवन निर्माण विभाग द्वारा राजगीर खेल परिसर के निर्माण से संबंधित एवं खेल विभाग द्वारा बिहार में खेल के विकास के लिए किए गए कार्यों पर आधारित लघु फिल्म प्रस्तुत की गई.

मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने राजगीर खेल परिसर में नवनिर्मित स्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में आयोजित मैच का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से मुलाकात की. उन्होंने तरणताल और निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया और तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने इससे पहले निर्माणाधीन जरासंध स्मारक का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने वहां निर्माणाधीन संग्रहालय का भी जायजा लिया. उन्होंने कहा कि यहां पर जो भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी उसके विषय में ऊपर हिंदी और नीचे अंग्रेजी में जानकारी दें ताकि लोगों को अच्छी तरह से प्रदर्शनी के बारे में जानकारी मिल सके.

उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक स्थल है जिसके विकसित होने से अधिक संख्या में लोग इसे देखने आएंगे. मुख्यमंत्री ने वहां निर्माणाधीन पार्क और तालाब का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलिंग का निर्माण कराएं. इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने रोप-वे के पास निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड भवन का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री सह नालंदा जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, खेल मंत्री शसुरेंद्र मेहता, सांसद कौशलेंद्र कुमार सहित कई नेता और अधिकारी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें- Sachin Tendulkar के बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर का बनेगा स्मारक, इस फैसले पर ‘God of Cricket’ का आया रिएक्शन

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital