खेल

IPL 2023: चेन्नई ने दिल्ली को हराया, प्लेऑफ की जंग में माही की टीम की जगह पक्की

CSK vs DC, Match Highlights: आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ का सपना अब लगभग खत्म हो चुका है. बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा. सीएसके के 168 रन के जवाब में दिल्ली के बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए. टीम ने पहले 6 ओवर में ही अपनी हार की कहानी लिख दी. 20 ओवर में दिल्ली ने 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 140 रन ही बना पाई. इस जीत से चेन्नई के 12 मैचों के बाद 15 अंक हो गए हैं. टीम को 2 मुकाबले और खेलने हैं.

प्लेऑफ की जंग में माही की टीम की जगह पक्की

धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ा लिया है. टीम अब प्लेऑफ से महज एक जीत दूर है.

ये भी पढ़ें: WTC Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का ‘ब्रह्मास्त्र’, अब भारत की जीत पक्की!

दिल्ली का सफर खत्म

11 मैच में महज 4 जीत के साथ दिल्ली का सफर अब टूर्नामेंट में लगभग खत्म है. बीते कुछ दिल्ली ने शानदार कमबैक किया मगर एमएस धोनी के आगे उनकी नहीं चली और करो या मरो मुकाबले में सीएसके के खिलाफ दिल्ली को हार मिली.

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

DC:डेविड वॉर्नर (C), फिल सॉल्ट, मिचेल मार्श, राइली रूसो, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, ललित यादव, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद और इशांत शर्मा

CSK: एमएस धोनी (C), ऋतुराज गायकवाड़, डेवन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महीष तीक्षणा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मेरठ में 2913 करोड़ का अमेरिकी प्लांट, सीएम योगी ने किया शिलान्यास, हजारों रोजगार की उम्मीद

UP News: मेरठ में अमेरिकी कंपनी बॉल कॉरपोरेशन 2913 करोड़ रुपये की लागत से एल्युमिनियम…

2 minutes ago

जहूराबाद छोड़ अकबरपुर क्यों पहुंचे ओपी राजभर? बेटे की एंट्री और नए सियासी दांव ने बढ़ाई चर्चा

UP Assembly Election 2027: योगी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जहूराबाद सीट छोड़कर अंबेडकरनगर…

21 minutes ago

Surat News: बारडोली में एक ही परिवार के 6 सदस्यों को नहर में फेंका, 3 की मौत, 2 बच्चे लापता; पुलिस टीमें जांच में जुटीं

Gujarat News: गुजरात के सूरत जिले में महाराष्ट्र के एक मजदूर परिवार के छह सदस्यों…

1 hour ago

आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से…

1 hour ago

दिसंबर में निपटा लें टैक्स के 11 जरूरी काम, ITR,GST की डेडलाइन चूकी तो लगेगा जुर्माना

December 2026 Tax Calendar: दिसंबर 2026 में TDS,TCS, एडवांस टैक्स, PF,ESI और GST रिटर्न से…

2 hours ago