CSK vs DC, Match Highlights: आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ का सपना अब लगभग खत्म हो चुका है. बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा. सीएसके के 168 रन के जवाब में दिल्ली के बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए. टीम ने पहले 6 ओवर में ही अपनी हार की कहानी लिख दी. 20 ओवर में दिल्ली ने 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 140 रन ही बना पाई. इस जीत से चेन्नई के 12 मैचों के बाद 15 अंक हो गए हैं. टीम को 2 मुकाबले और खेलने हैं.
प्लेऑफ की जंग में माही की टीम की जगह पक्की
धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ा लिया है. टीम अब प्लेऑफ से महज एक जीत दूर है.
11 मैच में महज 4 जीत के साथ दिल्ली का सफर अब टूर्नामेंट में लगभग खत्म है. बीते कुछ दिल्ली ने शानदार कमबैक किया मगर एमएस धोनी के आगे उनकी नहीं चली और करो या मरो मुकाबले में सीएसके के खिलाफ दिल्ली को हार मिली.