Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

David Warner: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में फिर मचा बवाल, बॉल टेम्परिंग मामले में वॉर्नर के मैनेजर का बड़ा खुलासा

डेविड वॉर्नर ने बॉल टैम्परिंग मामले के बाद अपने ऊपर लगे कप्तानी के बैन को हटाने के लिए अपील की थी, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया. वॉर्नर ने एक लंबे बयान में बोर्ड पर कई तरह के आरोप लगाए थे.

David Warner

Photo- David Warner/Social

David Warner’s leadership ban controversy: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट मैच में गेंद से छेड़छाड़ में शामिल होने के लिए लगाए गए कप्तानी पर प्रतिबंध को हटाने की अपनी अपील वापस ले ली है. उन्होंने इससे पहले इस उम्मीद के साथ प्रतिबंध हटाने की अपील की थी कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फिंच की कप्तानी पर संदेह था. बता दें, ऑस्ट्रेलियाई टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है लेकिन इसके बीच डेविड वॉर्नर से जुड़ा एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया है.

डेविड वॉर्नर का बयान

डेविड वॉर्नर ने बॉल टैम्परिंग मामले के बाद अपने ऊपर लगे कप्तानी के बैन को हटाने के लिए अपील की थी, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया. वॉर्नर ने एक लंबे बयान में बोर्ड पर कई तरह के आरोप लगाए थे. अब उनके मैनेजर के बयान के बाद ये मामला काफी आगे बढ़ता नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें: Team India में ‘फिटनेस घोटाला’, बांग्लादेश से सीरीज हारने के बाद Rohit Sharma का बड़ा आरोप!

मैनेजर ने किए चौंकाने वाले खुसाले

दरअसल, वार्नर के इन आरोपों के बाद उनके मैनेजर जेम्स एर्स्किन ने चार साल पहले क्रिकेट जगत को झकझोर देने वाले बॉल टेम्परिंग मामले में नए पहलू जोड़कर इस विवाद को नया एंग्ल दे दिया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में इस मामले पर विस्तार से बात की. जेम्स ने कहा कि अगर सच सामने आएगा तो कई बड़े खिलाड़ियों का नाम सामने दिखेगा, जब हर कोई कहेगा कि डेविड वॉर्नर को इस तरह क्यों फंसाया गया है. आगे बात करते हुए, एर्स्किन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2016 होबार्ट टेस्ट के बाद एक घटना की बात की. जहां ऑस्ट्रेलिया 85 रन पर आउट हो गया और एक पारी और 80 रन से हार गया.

उन्होंने कहा कि इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के दो अधिकारी ड्रेसिंग रूम में आए थे और टीम से बॉल टेम्परिंग कर बॉल रिवर्स स्विंग कराने की सलाह दी थी, ताकि मैच जीत सके. इतना ही नहीं जेम्स एर्सकिन ने दावा किया कि जब बॉल टेंपरिंग का यह पूरा विवाद चल रहा था, उस वक्त डेविड वॉर्नर का परिवार काफी डिस्टर्ब था. डेविड वॉर्नर की वाइफ कैंडिस ने इस दौरान एक बच्चा भी खो दिया था, जो परिवार के लिए एक बड़ा झटका था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital