खेल

IPL 2023: चोरी कांड से दहली Delhi Capitals, गायब हुए बैट-जूते, मैच से पहले मुश्किल में टीम!

Delhi Capitals, IPL 2023: आईपीएल 2023 दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद खराब गुजर रहा है. पहले टीम के हाथ से उनके रेगुलर कप्तान ऋषब पंत का साथ छुटा. उसके बाद टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. इन तमाम मुश्किलें से दिल्ली की टीम पहले ही जूझ रही थी.

इस बीच दिल्ली कैपिटल्स को ओक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाड़ियों का सामान चोरी हो गया है.

गायब हुए बैट-जूते, मैच से पहले मुश्किल में टीम!

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के बैट, थाई पैड, दस्ताने और जूते सहित कई खेल सामान उनके आईपीएल मैच के एक दिन बाद रविवार को दिल्ली पहुंचने के बाद गायब हो गए.

ये भी पढ़ें: World Liver Day: “शराब उस दिन छूटेगा जिस दिन उससे बड़ा काम शुरू कर देंगे”, वर्ल्ड लिवर डे पर बोले भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेन्द्र राय

जब खिलाड़ी बेंगलुरू से दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरे तो उनके ये सब सामान गायब थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के कुल 16 बल्ले चोरी हुए हैं. इसके अलावा खिलाड़ियों का और सामान भी चोरी हुआ है.

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मैच खेलने के बाद लौटने पर खिलाड़ियों को जब किट बैग मिले तब उन्हें इस घटना का पता चला. उन्होंने फ्रेंचाइजी अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी जिन्होंने तुरंत आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई. समझा जाता है कि चोरी हुए बल्ले कप्तान डेविड वार्नर,आलराउंडर मिशेल मार्श, विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट और यश धुल के थे.

दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को अपना अभ्यास सत्र किया जबकि खिलाड़ियों ने अपने एजेंटों से नए बल्लों के लिए संपर्क किया है. दिल्ली का 20 अप्रैल को कोलकाता से मुकाबला होना है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मेरठ में STF का एक्शन, कुख्यात गटारू गैंग से जुड़े 4 आरोपी दबोचे गए

UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…

7 hours ago

सरदार पटेल की जयंती पर दिल्ली में राष्ट्रीय एकता का महाआयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा संदेश

दिल्ली के पंजाबी बाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम…

7 hours ago