Categories: खेल

चेन्नई टेस्ट पर सबकी नजर, काली और लाल मिट्टी की पिच में क्या अंतर होता है?

बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टीम इंडिया लगातार ट्रेनिंग कैंप में पसीना बहा रही है. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच को लेकर दर्शकों में उत्साह है. इस बीच पिच को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, जिससे गेंदबाजी लाइन-अप के कॉम्बिनेशन को लेकर टीमों की परेशानी बढ़ गई. अब तक सामने आई तस्वीरों और जानकारी के मुताबिक चेन्नई में होने वाला भारत-बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच लाल मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा. ऐसी पिच पर उछाल एक समान रहता है और शुरू में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. हालांकि, धीरे-धीरे पिच का मिजाज स्पिन के अनुकूल भी होता जाता है.

क्रिकेट में ज्यादातर लाल और काली मिट्टी की पिच तैयार की जाती है, लेकिन इन दोनों में आखिर अंतर क्या है? किसी भी मैच के परिणाम में पिच का खास रोल होता है. इसमें पिच की मिट्टी का क्या रोल होता है, उसको विस्तार से जानते हैं. बल्लेबाजों और गेंदबाजों पर पिच का प्रभाव काफी हद तक इसकी संरचना से निर्धारित होता है. आम तौर पर, पिच मिट्टी, स्लिट और रेत के मिश्रण से बनी होती है. इनको पिच क्यूरेटर द्वारा मैच की आवश्यकताओं और उसके प्रारूप के आधार पर एडजस्ट किया जा सकता है.

लाल मिट्टी की पिच अन्य पिच की तुलना में कम पानी सोखती है और इसी कारण जल्दी सूखने भी लगती है. यही कारण है कि मैच के तीन से चार सत्र के बाद पिच में बड़ी-बड़ी दरार पैदा हो जाती हैं. इस पिच पर मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को काफी उछाल मिलता है. एक समान उछाल के कारण बल्लेबाजों को भी सेट होने के बाद खेलने में आसानी होती है. मगर जैसे-जैसे मिट्टी में दरार आने लगती है वैसे-वैसे स्पिन गेंदबाजों का पलड़ा भारी होता जाता है और खेल बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

हालांकि जिस काली मिट्टी की पिच में क्ले की मात्रा अधिक होती है, वह पानी को बेहतर तरीके से सोखती है. जिससे पिच अधिक समय तक बिना दरार के बनी रह सकती है. हालांकि इससे असमान उछाल पैदा होता है और बल्लेबाजों को टिकने के लिए समय लेना पड़ता है. खासकर जब ऐसी पिचें टूट जाती हैं तब बल्लेबाजों को काफी दिक्कतें आती हैं.

काली मिट्टी की पिच को तैयार करते हुए चिकनी मिट्टी की मात्रा अधिक इस्तेमाल होती है. लाल मिट्टी की तुलना में यह पिच अधिक पानी सोखती है. जिस कारण पिच में कम दरार पड़ती है और स्पिन गेंदबाजों को बढ़िया ग्रिप मिलती है. इस तरह की पिचें स्पिन गेंदबाजी के अनुकूल होती हैं और बल्लेबाजों के सामने फिरकी गेंदबाजी की चुनौती पेश कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें- ईश्वरन, कंबोज और गायकवाड़ चमके, इंडिया बी-इंडिया सी मैच ड्रॉ रहा

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

6 minutes ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

56 minutes ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

1 hour ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

1 hour ago