Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में चढ़ा अनोखा चुनावी बुखार! 64 ‘फैट डॉग्स’ के बीच जंग, पोस्टर-बैनर के साथ जारी है प्रचार

Delhi News: दिल्ली में चुनाव का माहौल तो है, लेकिन इस बार मुकाबला नेताओं में नहीं बल्कि शहर के सबसे मोटे और प्यारे कुत्तों के बीच है! इंस्टाग्राम पर ‘दिल्ली फैट डॉग कॉम्पिटिशन’ का तगड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है.

दिल्ली में नेताओं की जगह 'फैटेस्ट डॉग' चुनने का चुनाव चल रहा है. 'फैट डॉग्स ऑफ दिल्ली' के इंस्टाग्राम पेज पर 64 मोटे कुत्तों के बीच ऑनलाइन वोटिंग हो रही है.

(AI IMAGE)

Delhi News: नेताओं के भाषण और रैलियों से हटकर दिल्ली में इन दिनों एक अलग ही अजब-गजब चुनाव का खुमार चढ़ा है! ‘फैट डॉग्स ऑफ दिल्ली’ नाम का इंस्टाग्राम पेज दिल्ली के सबसे मोटे और प्यारे कुत्ते की खोज में निकल पड़ा है और जनता भी इस चुनावी दंगल का जमकर मजा ले रही है.

अलास्का की तर्ज पर दिल्ली में शुरू हुए ‘फैट डॉग कॉम्पिटिशन’ में 64 गोल-मटोल कुत्ते अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 24 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस कॉम्पिटिशन में हर दिन दोपहर 2 से 3 बजे इंस्टाग्राम स्टोरी पर नॉकआउट वोटिंग होती है और 29 सितंबर को फाइनल विजेता का ऐलान होगा.

दिल्ली में नेताओं का नहीं, सबसे ‘मोटे कुत्ते’ का हो रहा चुनाव

दिल्ली में विधानसभा चुनाव भले ही दूर हों, लेकिन राजधानी का चुनावी पारा एकदम हाई हो चुका है! हालांकि, इस बार दिल्ली वाले किसी राजनेता या पार्टी को नहीं, बल्कि शहर के सबसे मोटे, गोल-मटोल और प्यारे कुत्ते को अपना ‘नेता’ चुनने में जुटे हुए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘फैट डॉग्स ऑफ दिल्ली’ (Fat Dogs of Delhi) नाम के पेज ने मजाक-मजाक में इस मजेदार कॉम्पिटिशन की शुरुआत की थी, जो अब एक बड़ा चुनावी कैंपेन बन चुका है.

अलास्का के ‘फैट बियर वीक’ से इंस्पायर्ड है ये अनोखा दंगल

यह अनोखा कॉम्पिटिशन अलास्का के मशहूर ‘फैट बियर वीक’ से प्रेरित होकर शुरू किया गया है. इसमें दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से 64 सबसे मोटे कुत्तों ने एंट्री ली है. पालम मेट्रो स्टेशन के ‘मिस्टर थानेदार’ से लेकर ईस्ट ऑफ कैलाश के ‘फैटी’ और हौज खास के ‘गोला’ तक, ये सभी धुरंधर मैदान में आमने-सामने हैं. इनके बीच इंस्टाग्राम स्टोरी पर नॉकआउट मुकाबले कराए जा रहे हैं, जहां दिल्ली की जनता वोट डालकर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को आगे बढ़ा रही है.

पोस्टर बैनर और फैन क्लब: हर दिन दोपहर 2 से 3 बजे पड़ता है वोट

यह दंगल बिल्कुल असली चुनाव जैसा रंग ले चुका है. समर्थक अपने पसंदीदा कुत्तों के डिजिटल पोस्टर शेयर कर रहे हैं, उनके नाम से फैन ग्रुप बन गए हैं और जमकर चुनाव प्रचार हो रहा है. हर दिन दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच इंस्टाग्राम स्टोरी पर वोटिंग पोल खुलता है, जिसमें दो कुत्ते आमने-सामने होते हैं. 24 से 29 सितंबर के बीच छह राउंड में यह पूरी चुनावी प्रक्रिया निपटाई जाएगी और 29 सितंबर को दिल्ली का ‘सबसे मोटा कुत्ता’ चुन लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें-पेड़ों से पक्षियों और जीव-जंतुओं को डकार जाने वाले 30 लाख भूरे सांपों को अमेरिका अब कैसा ‘चूहा’ खिलाकर मारेगा? जान लीजिए

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital