मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
By Shubhra Rai
Photo- Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets)/Twitter
Virat Kohli vs Gautam Gambhir Fight: खोदा पहाड़ निकली चुहिया… जिस लड़ाई को देखकर करोड़ों क्रिकेट फैंस की रातों की नींद उड़ गई, उस लड़ाई के पीछे जो वजह थी वो जानकर आप भी दंग रह जाएंगे. विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुए बवाल की बात को हर कोई जानता है. लेकिन इसके पीछे क्या कारण था वो अब सामने आया है. हैरान करने वाली बात ये है की ये दोनों दिग्गज बच्चों जैसी बातों पर भिड़ गए.
कोहली vs गंभीर, झगड़े का राज खुला
कोहली और गंभीर के बीच मैच के बाद मैदान पर हुई बहस का मुद्दा गर्माया हुआ है. दोनों की लड़ाई का वीडियो भी काफी वायरल हुआ, मगर इस लड़ाई की शुरुआत कब हुई, ये किसी को समझ नहीं आ रहा. लेकिन अब जो खबर आ रही है उससे सभी तस्वीरें साफ हो गई है.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: Mohammed Shami ने दिल्ली के उड़ाए परखच्चे, पर्पल कैप पर किया कब्जा
पहले नवीन उल हक से बहस शुरू हुई. उसके बाद कोहली की बहस मेयर्स शुरू हुई. इस बीच गौतम गंभीर की एंट्री हुई, और यहां मामला बड़ा हो गया. गंभीर ने पहले मेयर्स और कोहली के बीच मामला बढ़ने से रोका. इस बीच कोहली और गंभीर ने एक दूसरे से कुछ कहा. उसके बाद क्या हुआ…वो पढ़िए.
गंभीर – क्या बोल रहा है बोल? विराट- मैंने आपको कुछ बोली ही नहीं, आप क्यों घुस रहे हो? गंभीर- तूने अगर मेरे खिलाड़ी को बोला है, मतलब तूने मेरी फैमिली को गाली दी है. कोहली- तो आप अपनी फैमिली को संभाल कर रखिए. गंभीर- तो अब तू मुझे सिखाएगा. इतनी बातचीत के बाद वहां मौजूद खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने बात बढ़ने से रोकी और मामला शांत किया.
कोहली-गंभीर को मिली सजा, अफगानी खिलाड़ी भी नपा
इस मामले में IPL की ओर से बड़ा एक्शन हुआ है. बहरहाल, इस मामले में IPL ने एक प्रेस रिलीज भी जारी की है. विराट और गंभीर दोनों ही लोग आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट 2.21 के लेवल 2 के दोषी पाए गए हैं. दोनों ही लोगों ने अपने अपराध को मान लिया है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के नवीन उल हक (Naveen-Ul-Haq) की भी 50 फीसदी मैच फीस कट गई है.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…