Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

WTC Final: भारत पर फॉलोऑन का खतरा, पहले रन लुटाए, फिर बल्लेबाजी में हुए फ्लॉप… फैंस का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर ऐसे निकाली भड़ास, देखें

India vs Australia: टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 151 है और यहां से फॉलोऑन से बचने के लिए टीम इंडिया को कम से कम 120 रन और बनाने होंगे.

IND vs AUS

Photo- BCCI (@BCCI) /Twitter

IND vs AUS Day 2, WTC 2023 Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया की हालत खराब है. गेंदाबाजी के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने भी ऑस्ट्रेलियाई अटैक के आगे सरेंडर कर दिया. टीम का टॉप ऑर्डर ‘तू चल-मैं आया’ की कसम खाकर पवेलियन लौटते चले गए. बडी मुश्किल से 5वें विकेट के लिए एक साझेदारी हुई. अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा ने टीम की लड़खड़ाई पारी संभाली. लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक जडेजा भी पवेलियन लौट गए. फिलहाल टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 151 है और यहां से फॉलोऑन से बचने के लिए टीम इंडिया को कम से कम 120 रन और बनाने होंगे.

ताश के पत्तों की तरह बिखर गई टीम इंडिया

एक दशक के सूखे को खत्म करने के इरादे से इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरी टीम इंडिया का ये हाल होगा शायद ही किसी ने सोचा होगा. टीम की न गेंदबाजी चली और ना बल्लेबाजी. ऐसे में फैंस का खफा होना लाजमी है.

फैंस का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर ऐसे निकाली भड़ास, देखें

 

भारत ने बोर्ड पर सिर्फ 70 रनों के साथ अपने शीर्ष चार बल्लेबाजों को खो दिया. इस बड़े मुकाबले में भारत के शीर्ष चार की विफलता ने प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया, और वे सोशल मीडिया पर अपनी निराशा व्यक्त करने से नहीं कतराए. कई लोगों ने भारत के स्टार बल्लेबाजों की जमकर खिंचाई भी की और उन्हें बड़े मौकों पर विफल रहने के लिए भी जिम्मेदार ठहराया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital