Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

FIFA Ranking : भारत 124वें स्थान पर कायम, अर्जेंटीना शीर्ष पर काबिज

FIFA Ranking : लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना की बादशाहत रैंकिंग में कायम है. वहीं, भारत ने राहत की सांस ली है.

Team India Football

भारतीय फुटबॉल टीम (फोटो- IANS)

FIFA Ranking : भारतीय फुटबॉल टीम ने गुरुवार को जारी नई फीफा रैंकिंग में अपना 124वां स्थान बरकरार रखा है, जबकि मौजूदा विश्व चैम्पियन और हाल ही में रिकॉर्ड 16वीं बार कोपा अमेरिका विजेता अर्जेंटीना ने अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया है. लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना की बादशाहत रैंकिंग में कायम है. वहीं, भारत ने राहत की सांस ली है. विश्व कप 2026 क्वालीफाइंग अभियान में खराब प्रदर्शन के बाद जून में अपडेट की गई पिछली रैंकिंग में टीम तीन स्थान नीचे खिसक गई थी.

भारत के प्रदर्शन में गिरावट

पिछले साल दिसंबर के बाद भारत के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है. एक समय था जब टीम ने पहली बार शीर्ष 100 में जगह बनाई (तब भारत अपने बेस्ट 99वें स्थान पर था) लेकिन उसके बाद खराब प्रदर्शन के कारण टीम को लगातार रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा. एशिया में भारत 22वें स्थान पर है। भारत से पहले सीरिया, फिलिस्तीन और वियतनाम जैसे देशों का नाम शामिल है.

फ्रांस दूसरे स्थान पर काबिज

यूरो 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद फ्रांस ने रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है. यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने पांच पायदान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया जबकि फाइनलिस्ट इंग्लैंड की टीम एक पायदान ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, ब्राजील अब पांचवें स्थान पर है.

बेल्जियम टॉप 5 से बाहर

बेल्जियम की बात करें तो इस टीम को तीन स्थान का नुकसान उठाना पड़ा और अब टॉप-5 से बाहर छठे स्थान पर है. नीदरलैंड सातवें स्थान पर है और पुर्तगाल दो पायदान नीचे आठवें स्थान पर खिसक गया है. कोपा अमेरिका फाइनल में अर्जेंटीना से मिली हार के बावजूद कोलंबिया तीन पायदान ऊपर नौवें स्थान पर है, जिससे टीम ने शीर्ष 10 में वापसी की.

ये भी पढ़ें- Women Aisa Cup: दांबुला में भिड़ेंगी पाकिस्तान और भारत की टीमें, 17 मैचों में 10 पर जीत दर्ज कर चुका है भारत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital