Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

FIFA WC: फीफा की सबसे बड़ी जंग, आज दिखेगा ब्राजील का दम, जानें डिटेल

FIFA World Cup 2022

Photo- FIFA World Cup (@FIFAWorldCup)/ Twitter

FIFA World Cup 2022 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की जंग जारी है. इस कड़ी में आज ब्राजील, क्रोएशिया और दो एशियाई टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यानी टूर्नामेंट में आज दो मैच और 4 टीमों की किस्मत तय होगी. क्योंकि यहां से आगे इनमें से केवल दो टीम ही जाएगी. राउंड ऑफ 16 में पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील का सामना दक्षिण कोरिया से होगा.

फीफा में आज क्रोएशिया के सामने जापान की चुनौती

फीफा वर्ल्ड कप में आज क्रोएशिया के सामने जापान और पांच बार की चैंपियन ब्राजील के सामने दक्षिण कोरिया की चुनौती है. क्रोएशिया और ब्राजील की टीमें जीत की दावेदार मानी जा रही हैं. क्योंकि इसके सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में है.

‘चोटिल’ ब्राजील के सामने होगा साउथ कोरिया

साउथ कोरिया की टीम ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गज की टीम पुर्तगाल को हराकर राउंड ऑफ-16 में जगह बनाई है. टीम 12 साल के बाद नॉकआउट स्टेज में पहुंची है. ऐसे में किसी भी हाल में ये टीम इस मौके को गवाना नहीं चाहेगी. वहीं ब्राजील की टीम अपने दिग्गज खिलाड़ियों के चोट से परेशान है. वहीं स्टार स्ट्राइकर नेमार की वापसी को थोड़ी राहत मिली है. आपको बता दें कि ब्राजील को अपने पिछले मैच में कैमरून के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था. यह ग्रुप चरण में ब्राजील की 24 वर्ष में पहली हार थी.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: मीरपुर में क्यों हारी टीम इंडिया? पठान के सवाल पर पाकिस्तानी और भारतीय यूजर्स में छिड़ी जंग!

जापान को हल्के में नहीं लेगा क्रोएशिया

फीफा वर्ल्ड कप में आज का पहला मुकाबला जापान और क्रोएशिया के बीच है. जापान ने ग्रुप स्टेज में जर्मनी और स्पेन जैसी टीमों को हराया है. ये दोनों टीमें विश्व कप में दो बार आमने-सामने आई हैं. 1998 में क्रोएशिया ने जापान को हराया था, जबकि 2006 में हुआ मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था.

फीफा में आज के दोनों मैच कब और किस टाइम पर खेले जाएंगे?

भारतीय समय से सभी मैच आज रात के वक्त में ही होंगे. जापान और क्रोएशिया के बीच मुकाबला रात के 08:30 बजे से शुरू होगा. वहीं दूसरा मैच जो कि ब्राजील और साउथ कोरिया के बीच होगा, वो देर रात साढ़े 12 बजे से शुरू होगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest