देश

UP Board Exams: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानिए कब होंगे एग्‍जाम, कितने स्‍टूडेंट्स का रजिस्‍ट्रेशन हुआ

UP Board Exam 2024 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं, 12वीं के एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है. हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा लोकसभा चुनाव-2024 से पहले ही होंगी. यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने दी जानकारी देते हुए बताया कि साल 2024 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 55 लाख 8 हजार 206 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है.

हाई स्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम का शेड्यूल जारी

UPMSP की वेबसाइट पर बताया गया कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 22 फरवरी 2024 से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेंगी. वहीं, 22 फरवरी को हिंदी के प्रश्न पत्र से हाईस्कूल और सैन्य विज्ञान के प्रश्न पत्र से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होगी. परीक्षाएं जल्‍द शुरू कराने की पीछे की वजह लोकसभा चुनाव 2024 बताए जा रहे हैं. दरअसल, निर्वाचन आयोग ने भी सभी परीक्षा बोर्ड से शेड्यूल मांगा था, इसीलिए यूपी बोर्ड ने 9 मार्च तक परीक्षाएं पूरी करने का शेड्यूल जारी किया है.

इस बार कुल कितने स्‍टूडेंट्स का रजिस्‍ट्रेशन हुआ

यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल के मुताबिक, इस बार हाईस्कूल में 15 लाख 71 हजार 686 छात्र और 13 लाख 75 हजार 638 छात्राओं को मिलाकर कुल 29 लाख 47 हजार 324 स्‍टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जबकि इंटरमीडिएट में 14 लाख 12 हजार 806 छात्र और 11 लाख 48 हजार 76 छात्राओं को मिलाकर कुल 25 लाख 60 हजार 882 स्‍टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है. पिछली साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 58 लाख 84 हजार 634 परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था. इस प्रकार संख्‍या देखी जाए तो 10वीं और 12वीं की 2024 की परीक्षा में इस बार 3 लाख 76 हजार 428 परीक्षार्थी घट गए हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

54 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

1 hour ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

1 hour ago