खेल

GT vs MI: गिल का शतक… मोहित शर्मा का ‘पंच’, फाइनल में गुजरात, मुंबई को 62 रनों से दी पटखनी

Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Qualifier 2: शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 2 में टूर्नामेंट का दूसरा फाइनलिस्ट मिल गया. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटन्स खेलेगी. एक बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली जीटी ने मुंबई के खिलाफ एक आसान जीत दर्ज की. टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले बॉलिंग चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने शुभमन गिल की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए.

बता दें यह प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर है. जवाब में मुंबई की टीम इस पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने घुटने टेकती नजर आई. केवल सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बल्ले से रन निकले बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. एमआई 18.2 ओवर में 171 रन पर सिमट गई.

मैच हाइलाइट्स

– कुमार कार्तिकेय और जेसन बेहरडॉर्क की आखिरी जोड़ी क्रीज पर हैं और यहां से जीटी की जीत तय है.

-मुंबई ने 16.3 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बना लिए हैं.

-मुंबई की आखिरी उम्मीद सूर्यकुमार यादव आउट हो गए हैं. 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहित शर्मा ने उन्हें बोल्ड कर दिया.

-एक बड़े टोटल का पीछा करने उतरी मुंबई ने  लगातार विकेट गंवाए. उनका कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं जम सका. केवल तिलक वर्मा और सूर्या ने अच्छी पारी खेली.

-मुंबई ने 6 ओवर में 3 विकेट पर 72 रन बना लिए हैं.

-मुंबई की पारी शुरू

गिल-सुदर्शन की दमदार साझेदारी

54 रन पर ऋद्धिमान साहा का विकेट गंवाने के बाद गिल ने साई सुदर्शन के साथ शतकीय साझेदारी की. दोनों बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को कोई मौकका नहीं दिया और आक्रामक रवैया अपनाया.

20 ओवर के बाद गुजरात का स्कोरछ 233-3

14 ओवर के बाद गुजरात का स्कोरछ 147-1

गिल की तूफानी पारी

गिल सीजन का 5वां अर्धशतक पूरा कर चुके हैं. वे सीजन के टॉप स्कोरर भी बन गए हैं. उन्होंने फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ा.

10 ओवर के बाद गुजरात 91-1

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल

गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी

Amit Kumar Jha

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

3 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

4 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

4 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

5 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

5 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

5 hours ago