Bharat Express DD Free Dish

गुजरात टाइटंस का नंबर-1 पर कब्जा! हैदराबाद को 82 रनों से रौंदकर प्लेऑफ की ओर बढ़ाए कदम

GT vs SRH IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को खेले गए आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है.

GT vs SRH IPL 2026

GT vs SRH IPL 2026

GT vs SRH IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को खेले गए आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 12 मुकाबलों में पांचवीं हार के बाद तीसरे पायदान पर है. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर है.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 168 रन बनाए. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 26 रन के भीतर ही दो बड़े विकेट गिर गए.

इसके बाद साईं सुदर्शन ने निशांत संधु के साथ पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 38 रनों की अहम साझेदारी की.

साईं सुदर्शन ने बनाये 60 रन

संधु 14 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद साईं सुदर्शन ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ चौथे विकेट के लिए 41 गेंदों में 60 रन जोड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्थिति में पहुंचा दिया. सुदर्शन 44 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 61 रन बनाकर आउट हुए. यहां से वॉशिंगटन ने जेसन होल्डर के साथ पांचवें विकेट के लिए 40 रन जुटाए. वॉशिंगटन 33 गेंदों में 1 छक्के और 7 चौकों के साथ 50 रन बनाकर आउट हुए. विपक्षी खेमे से प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट निकाले. पैट कमिंस के नाम 1 विकेट रहा.

15 ओवर में 86 रनों पर सिमटी हैदराबाद

इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 14.5 ओवरों में महज 86 रन पर सिमट गई. इस टीम को पारी की चौथी गेंद पर ट्रेविस हेड (0) के रूप में बड़ा झटका लग गया था. उस समय तक टीम का खाता भी नहीं खुल सका था. इसके बाद टीम ने 6 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा (6) का विकेट भी गंवा दिया.

ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा समेत इन क्रिकेटर्स को किया अनफॉलो, सोशल मीडिया पर मची हलचल; क्या MI की हार बनी वजह?

यहां से ईशान किशन (11) ने स्मरण रविचंद्रन (9) के साथ तीसरे विकेट के लिए 17 रन जुटाए. हेनरिक क्लासेन (14) ने सलिल अरोड़ा के साथ पांचवें विकेट के लिए 23 गेंदों में 24 रन जोड़े, लेकिन यह साझेदारी टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी थी. सलिल ने टीम के खाते में 16 रन का योगदान दिया, जबकि पैट कमिंस ने 19 रन जोड़े. विजेता टीम की तरफ से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 3-3 विकेट निकाले. प्रसिद्ध कृष्णा को 2 विकेट हाथ लगे. मोहम्मद सिराज और राशिद खान ने 1-1 विकेट निकाला.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read