Bharat Express DD Free Dish

MI का हार्दिक से मोहभंग, CSK-KKR-RR की नजर! कप्तानी गई, टीम गई, अब किसके होंगे पंड्या? IPL में मची खलबली

IPL 2026 के बाद हार्दिक पंड्या का मुंबई इंडियंस से पत्ता साफ हो रहा है. CSK, KKR और RR उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर रही हैं.

IPL 2026 खत्म होने के बाद हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मुंबई इंडियंस अब उन्हें अपनी टीम से बाहर करने की तैयारी में है. दिलचस्प बात यह है कि इस ऑलराउंडर को लेने के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जोरदार होड़ मची हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट इन तीनों फ्रेंचाइजी से बातचीत कर रही है.

ट्रेड की रेस में नई एंट्री

शुरुआत में इस रेस में सिर्फ केकेआर और राजस्थान रॉयल्स थीं. केकेआर को नए कप्तान की तलाश है, वहीं राजस्थान भी पंड्या (Hardik Pandya) को यह जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है. अब चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी ट्रेड में एंट्री कर ली है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.

चेन्नई को क्यों चाहिए पंड्या?

चेन्नई सुपरकिंग्स को धोनी के बाद एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो टीम को बैलेंस कर सके और ऑलराउंड परफॉर्मेंस दे. हार्दिक पंड्या तेज गेंदबाजी के साथ‑साथ मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. वो नंबर 4 से लेकर नंबर 7 तक बैटिंग करने में सक्षम हैं. हालांकि कप्तानी को लेकर अभी कोई साफ संकेत नहीं है लेकिन पंड्या की मौजूदगी टीम को मजबूती दे सकती है.

बाकी टीमें भी इच्छुक

सिर्फ तीन ही नहीं बल्कि बाकी फ्रेंचाइजियां भी पंड्या को अपनी टीम में देखना चाहती हैं. सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी को छोड़कर लगभग हर टीम इस खिलाड़ी में दिलचस्पी दिखा रही है. मुंबई इंडियंस के लिए पंड्या पिछले तीन सालों से कप्तानी कर रहे थे लेकिन टीम का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा. इसी वजह से अब उन्हें रिलीज किया जा रहा है.

गुजरात टाइटंस की सफलता

पंड्या ने गुजरात टाइटंस को एक बार IPL का खिताब दिलाया था और दूसरी बार फाइनल तक पहुंचाया था. उनकी कप्तानी का अनुभव और ऑलराउंड स्किल्स उन्हें खास बनाते हैं. यही वजह है कि कई टीमें उन्हें अपनी स्क्वाड में शामिल करना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें-लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर ने हॉट एक्ट्रेस संग शेयर की तस्वीर, फैन ने पूर्व क्रिकेटर से कर दी खास डिमांड

पंड्या का IPL रिकॉर्ड

हार्दिक पंड्या ने अब तक IPL में 162 मैच खेले हैं. उन्होंने 2955 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट करीब 150 रहा है. गेंदबाजी में भी उन्होंने 82 विकेट चटकाए हैं. हालांकि IPL 2026 उनके लिए अच्छा नहीं रहा. इस सीजन में उन्होंने सिर्फ 206 रन बनाए और 10 मैचों में केवल 4 विकेट ही हासिल कर पाए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read