Bharat Express DD Free Dish

ICC की नई रैंकिंग में रोहित शर्मा ने फिर मारी बाजी, सिकंदर रजा पहुंचे नंबर-1 ऑलराउंडर पर

ICC की नई रैंकिंग में रोहित शर्मा ने धूम मचाते हुए एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल किया है. वहीं, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहली बार टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर-1 पोजीशन पर जगह बनाई है.

New ICC ranking

New ICC ranking: आईसीसी ने बुधवार को मेंस क्रिकेटर्स की ताजा रैंकिंग जारी की, और इस बार कई बड़े फेरबदल देखने को मिले. भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशी यह है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर टी20 बल्लेबाजों में नंबर-1 बन गए हैं. वहीं, जिंबाब्वे के स्टार क्रिकेटर सिकंदर रजा ने पहली बार ऑलराउंडर कैटेगरी में टॉप स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया.

रैंकिंग में रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपनी जगह सबसे ऊपर बना ली है. उनके पास इस समय 781 रेटिंग पॉइंट्स हैं. कुछ ही दिन पहले न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 नवंबर को शतक लगाकर रोहित से नंबर-1 पोजीशन छीन ली थी. लेकिन अब ताजा अपडेट में मिचेल नीचे खिसकते हुए दूसरे स्थान (766 अंक) पर पहुंच गए हैं.

टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में सिकंदर रजा नंबर-1

जिम्बाब्वे के अनुभवी क्रिकेटर सिकंदर रजा ने अपने करियर का बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है. टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में वह पहली बार दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी बन गए हैं. रजा हाल ही में श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ चल रही त्रिकोणीय सीरीज में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला. उन्होंने पाकिस्तान के सैम अयूब को पीछे छोड़ा है.

टी20 बल्लेबाजों की सूची में भी काफी हलचल देखने को मिली. पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने ताजा टी20 बल्लेबाज रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाते हुए आठ पायदान ऊपर आकर चौथा स्थान हासिल किया है. वहीं, भारत के अभिषेक शर्मा अभी भी पहले नंबर पर मजबूती से टिके हुए हैं. इंग्लैंड के फिल सॉल्ट भी अपनी लय बनाए रखते हुए दूसरे स्थान पर कायम हैं.

ये भी पढ़ें- WPL 2026 का पहला मेगा ऑक्शन आज, 277 खिलाड़ी दावेदार, 41 करोड़ का बजट

टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा

पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ दमदार जीत का फायदा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को मिला है. ताजा टेस्ट रैंकिंग में:

ट्रैविस हेड चार स्थान चढ़कर छठे नंबर पर

गेंदबाज मिचेल स्टार्क चार पायदान ऊपर उठकर पांचवें नंबर पर

टेस्ट ऑलराउंडर सूची में बेन स्टोक्स एक स्थान ऊपर आकर दूसरे नंबर पर

स्टार्क यहां भी दो स्थान की बढ़त के साथ पांचवें नंबर पर

वहीं, टेस्ट बैटर्स में इंग्लैंड के जो रूट अभी भी शीर्ष स्थान पर काबिज हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read