होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- BCCI (@BCCI)/ Twitter
IND NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज में 1-1 से बराबरी पर चल रही टीम इंडिया निर्णायक टी20 मैच में जब न्यूजीलैंड से भिड़ेगी तो शीर्ष क्रम के युवा बल्लेबाजों पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा. यह कहना गलत नहीं होगा कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और लोकेश राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल, ईशान किशन और राहुल त्रिपाठी की तिकड़ी मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रही है.
युवाओं के पास बड़ा मौक
बुधवार को होने वाले मुकाबले के बाद भारत लंबे समय तक टी20 अंतराष्ट्रीय मुकाबले नहीं खेलेगा जिसके चलते युवा खिलाड़ियों के पास ऑस्टेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले अपनी छाप छोड़ने का अंतिम मौका है. बांग्लादेश में दोहरा शतक जड़ने के बाद से ईशान बल्लेबाजी में लय हासिल करने में नाकाम रहे हैं. जबकि टर्न होती गेंद के खिलाफ गिल को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है. गिल एकदिवसीय प्रारूप की फॉर्म को टी20 में दोहराने में विफल रहे हैं. नियमित रूप से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले कोहली की गैरमौजूदगी में मिले मौकों का त्रिपाठी फायदा नहीं उठा पाए हैं.
रविवार को सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या की पारियों ने भारत बड़ी मुश्किल से 100 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल हो पाया.
ये भी पढ़ें: Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत को लेकर डॉक्टरों ने दी खुशखबरी, सामने आई बड़ी अपडेट
न्यूजीलैंड देगी कड़ी टक्कर
ग्लेन फिलिप्स अब तक अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का नजारा पेश नहीं कर पाए हैं, और टीम को बुधवार को उनसे मैच विजेता पारी की उम्मीद होगी. एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले माइकल ब्रेसबेल से भी बड़ी पारी की उम्मीद है. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले मार्क चैपमैन की नजरें भी बड़ी पारी पर टिकी हैं. न्यूजीलैंड ने पिछले मैच में आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमें चार स्पिनरों ने अपने कोटे के ओवर पूरे किए. दो साल पहले यहां खेले गए पिछले टी20 में 200 से अधिक रन बने थे और लखनऊ में कम स्कोर वाले मैच के बाद प्रशंसकों को एक बार फिर बड़ा स्कोर देखने की उम्मीद होगी.
टीम इस प्रकार हैं:
भारत: हार्दिक पंड्या (C), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, शुभमन गिल, पृथ्वी साव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार.
न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (C), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, डेन क्लीवर, जेकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, बेंजामिन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर.
समय: मैच शाम सात बजे शुरू होगा
सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए कहा है कि चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी…
SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…
Devar Bhabhi Porn Ban: ब्रिटेन ने पोर्न वीडियो में सेक्स के दौरान चोकिंग और देवर-भाभी,…
Vijayadashami 2026: विजयादशमी 2026 पर जानें रावण (Ravana) के 10 सिरों का रहस्य. क्या वास्तव…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…
Bangladesh Saudi Arabia Over Death Penalty: मक्का में दो बांग्लादेशी नागरिकों को बिना बताए फांसी…