खेल

IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, SKY को मिला एक और मौका

IND VS AUS, 3rd ODI Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे बुधवार (22 मार्च) को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है. फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर पर है और इस मैच को जीतने वाली टीम का कब्जा सीरीज पर होगा.  सीरीज के पहले गेम में मेजबान टीम ने प्रभावी प्रदर्शन किया, लेकिन मेहमान टीम ने दूसरे मैच में बाजी मारी. रोहित शर्मा की मेन इन ब्लू की टीम मिचेल स्टार्क के आगे लचर दिखी और महज 117 रनों पर ढेर हो गई. बाद में, ट्रेविस हेड और मिशेल मार्श ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को कोई मौका नहीं दिया और ऑस्ट्रेलिया ने अपने लक्ष्य का पीछा केवल 11 ओवरों में 10 विकेट शेष रहते ही कर लिया.

भारत के लिए यह जीत जरूरी है क्योंकि तीसरे मैच में उसका घरेलू रिकॉर्ड दांव पर है. चेन्नई में बारिश की बड़ी भूमिका होने की संभावना है. बल्लेबाजी लाइनअप में बदलाव की उम्मीद है क्योंकि सूर्यकुमार यादव मिचेल स्टार्क के खिलाफ श्रृंखला में दो बार डक पर आउट हुए हैं.

टॉस अपडेट

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. कैमरून ग्रीन की जगह डेविस वार्नर की वापसी हुई है. वहीं, टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

AUS: स्टीव स्मिथ (C), डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (WK), मार्नस लाबुशेन, एश्टन एगर, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबट, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा

IND: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (WK), सूर्यकुमार, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज


​
Amit Kumar Jha

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

3 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

12 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

12 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

19 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

25 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

27 minutes ago