Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs AUS 3rd Test: गाबा टेस्ट में तीसरे दिन भी बारिश ने बिगाड़ा खेल, जानें आखिरी दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

सोमवार को तीसरे दिन बारिश के कारण सिर्फ 33.1 ओवर का खेल ही हो पाया. इस टेस्ट के तीन दिनों में से दो दिन बारिश ने खेल बिगाड़ा है, जिससे बाकी बचे दो दिनों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है.

IND vs AUS 3rd Test, Rain spoiled the game on the 3rd day,

गाबा टेस्ट में तीसरे दिन भी बारिश ने बिगाड़ा खेल

ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में बारिश का कहर जारी है. सोमवार को तीसरे दिन बारिश के कारण सिर्फ 33.1 ओवर का खेल ही हो पाया. इस टेस्ट के तीन दिनों में से दो दिन बारिश ने खेल बिगाड़ा है, जिससे बाकी बचे दो दिनों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है.

आगे भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, चौथे दिन (मंगलवार) और पांचवें दिन (बुधवार) भी बारिश जारी रहने की संभावना है. मंगलवार को 100% और बुधवार को 89% बारिश की संभावना जताई गई है. रातभर भारी बारिश और सुबह करीब 11 बजे फिर से बारिश की उम्मीद है. दिन के दौरान भी बादल छाए रहेंगे, जिससे खेल बार-बार रुकने की स्थिति बन सकती है.

बुधवार को दोपहर 1 बजे के आसपास तेज आंधी और बारिश की संभावना है, जो आखिरी दिन के खेल को पूरी तरह से बर्बाद कर सकती है. ऐसे में प्रशंसक और खिलाड़ी दोनों ही निराश हैं.

खराब स्थिति में भारत

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत की स्थिति काफी खराब थी. टीम ने 51 रन पर अपने 4 विकेट खो दिए थे. केएल राहुल और रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं और चौथे दिन खेल शुरू करेंगे. भारतीय टॉप ऑर्डर एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सका. यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शुभमन गिल और ऋषभ पंत सस्ते में पवेलियन लौट गए.

अब भारत को समझदारी से खेलना होगा और विकेट बचाकर साझेदारी बनानी होगी. बारिश के कारण यह मैच ड्रॉ की ओर बढ़ सकता है, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 2-1 की बढ़त बनाने का मौका नहीं मिलेगा.


ये भी पढ़ें- Jasprit Bumrah को लेकर नस्लीय टिप्पणी पर विवाद, सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद इंग्लिश कमेंटेटर Isha Guha ने मांगी माफी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital