खेल

IND vs AUS: पहले टेस्ट में ही बवाल, वॉन-टिम पेन ने जडेजा पर बॉल से छेड़छाड़ का लगाया आरोप

Ravindra Jadeja IND vs AUS 1st Test: पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर अपना दबदबा कायम रखा. मेन इन ब्लू ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी लाइन-अप को 177 रन पर तहस-नहस कर दिया, जहां रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट लेकर मेहमान टीम पर कहर ढाया. करीब पांच महीने बाद टीम में वापसी कर रहे इस ऑलराउंडर ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सबको हैरान किया. पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है. अब तक मैच में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ बना रखी है. लेकिन अब पहले दिन के खेल को लेकर सोशल मीडिया पर जडेजा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं इस वीडियो पर दो ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का अटपटा बयान भी आया है.

वॉन-टिम पेन ने जडेजा पर बॉल से छेड़छाड़ का आरोप लगाया

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट Foxsports.com.au ने ये वीडियो शेयर किया है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने फॉक्स स्पोर्ट के ट्वीट को शेयर करते लिखा, ‘वह अपनी स्पिनिंग फिंगर में क्या लगा रहे हैं ? ऐसा कभी नहीं देखा.’

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: आधी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पवेलियन भेजने के बाद क्या बोले जडेजा, देखें VIDEO…

जडेजा जब गेंद करने आए उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 120-5 था. जबकि वीडियो में नजर आ रहा है कि रवींद्र जडेजा ने मोहम्मद सिराज के साथ छोटी सी बातचीत की. उस दौरान रवींद्र जडेजा उंगलियां मलते नजर आए थे. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को लगा कि रवींद्र जडेजा गेंद को रगड़ रहे थे जहां टिम पेन और माइकल वॉन ने भारतीय क्रिकेटर पर एक तरह से बॉल-टेम्परिंग का आरोप मढ़ने की कोशिश की है.

शानदार कमबैक के बाद क्या बोले जडेजा…

चोट के कारण पांच महीने के ब्रेक के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए रवींद्र जडेजा ने गुरुवार को कहा कि शीर्ष घरेलू टीम तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेलने से उनका मनोबल बढ़ा और उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी के पहले टेस्ट के लिए लय हासिल करने में मदद मिली. लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए जडेजा ने 5/47 विकेट हासिल किए, जिससे भारत ने पहले दिन चाय के बाद ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों पर समेटने में मदद की. भारत के स्टार ऑलराउंडर ने कहा कि चोट से वापसी कर पांच विकेट हासिल कर अच्छा लगा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

16 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

19 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

51 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

57 minutes ago