खेल

IND vs AUS: एक गलती टीम इंडिया पर पड़ी भारी! इंदौर टेस्ट का WTC फाइनल कनेक्शन, ऐसे उलझ जाएगा गणित

India vs Australia Test:  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. पहली पारी में पूरी तरह फ्लॉप होने के बाद बड़ी मुश्किल से टीम इंडिया के गेंदबाजों ने टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई. मगर दूसरी पारी में एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों ने फैंस को निराश किया.  इंदौर टेस्ट में भारतीय टीम की बल्लबाजी बेहद खराब रही. हालांकि इस पिच पर भी कई सवाल उठाए जा रहे लेकिन कारण चाहे जो भी हो टीम की हार पर सवाल जरूर उठेंगे. पहली पारी में भारतीय टीम 109 रन पर सिमट गई. जबकि दूसरी पारी में बड़ी मुश्किल से रोहित ब्रिगेड ने 163 रन जोड़े और विरोधी टीम के सामने 76 रनों का छोटा टारगेट रख पाई. यहां से जीतना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं है, मगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है.

एक गलती टीम इंडिया पर पड़ी भारी!

सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारत के पास एक बड़ा मौका था इंदौर में जीत दर्ज कर वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की करने का. मगर अफसोस ऐसा होता नहीं दिख रहा है. इस मुकाबले में हारने की स्थिति में भारत के लिए फाइनल में पहुंचने का इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है. इस हार के बाद टीम इंडिया को हर हाल में सीरीज के आखिरी मुकाबले को जीतना होगा नहीं तो भारत को न्यूजीलैंड-श्रीलंका सीरीज के नतीजे पर निर्भर रहना होगा.

ये भी पढ़ें:  IND vs AUS: रविचंद्रन अश्विन ने वर्ल्ड क्रिकेट में मचा दिया तहलका, तोड़ा कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड

इंदौर टेस्ट का हाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे इंदौर टेस्ट का दो दिन का खेल खत्म हो चुका है. दूसरे दिन स्टंप्स से ठीक पहले भारत दूसरी पारी में 163 रन पर ऑलआउट हो गया. अब ऑस्ट्रेलिया के सामने महज 76 रनों का लक्ष्य है जो मेहमान टीम हर हाल में अपने नाम करना चाहेगी. बात अगर मैच की करे तो भारत ने अपनी पहली पारी में 109 और दूसरी पारी में 163 रन बनाए. जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 197 रन बनाए थे.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago