Bharat Express DD Free Dish

लगातार तीन हार के बाद दो हिस्सों में बंटी टीम इंडिया, गौतम गंभीर हुए अलग… बाकी सपोर्ट स्टाफ अलग; आखिर क्या है वजह?

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच से ठीक पहले भारतीय खेमे से एक बड़ा अपडेट आया है. आगामी वनडे सीरीज की तैयारियों को देखते हुए बीसीसीआई ने सपोर्ट स्टाफ को दो अलग-अलग ग्रुप में बांट दिया है, जिसमें रोहित-विराट की वापसी हो रही है.

IND vs ENG, Cricket, Sports

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही रोमांचक टी20 सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है. 11 जुलाई को साउथैम्प्टन के ‘The Rose Bowl’ स्टेडियम में पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जाना है. लेकिन जीत का फैसला करने वाले इस मुकाबले से पहले भारतीय खेमे से एक बहुत ही ज्यादा हैरान कर देने वाली खबरें सामने आई है. हुआ कुछ यूं है कि टीम इंडिया का सपोर्ट स्टाफ अब 2 हिस्सों में बंट चुका है.

अब सोचने वाली बात ये है कि आखिरी मैच से पहले ऐसा क्या हुआ? सभी क्रिकेट फैंस को बता दें कि घबराने वाली कोई बात नहीं है. यह फैसला टीम के अंदर शुरू हुए किसी विवाद के कारण नहीं लिया गया है, बल्कि इसके पीछे टीम की एक सोची-समझी रणनीति छिपी है.

क्यों दो हिस्सों में बंटा सपोर्ट स्टाफ?

इस बंटवारे के पीछे की सबसे बड़ी वजह है टी20 सीरीज के तुरंत बाद शुरू होने जा रही वनडे सीरीज. दरअसल भारतीय वनडे टीम के सीनियर खिलाड़ी पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुके हैं और मैनेजमेंट चाहता है कि उनकी तैयारियों में कोई कमी न रहे. जैसे कि एक ही वक्त पर टी20 मैच भी होना है और वनडे टीम का प्रैक्टिस सेशन भी चलेगा इसलिए सपोर्ट स्टाफ ने खुद को 2 ग्रुप में बांटने का फैसला किया है.

ग्रुप-1: यह ग्रुप टी20 टीम के साथ साउथैम्प्टन में ही रहेगा ताकि 11 जुलाई को होने वाले आखिरी मैच में खिलाड़ियों की मदद कर सके.

ग्रुप-2: यह ग्रुप ब्रिस्टल से सीधे बर्मिंघम के लिए रवाना हो चुका है. वहां पहले से मौजूद वनडे टीम के सीनियर खिलाड़ियों को यह ग्रुप जॉइन करेगा और उनके नेट प्रैक्टिस का जिम्मा संभालेगा.

वनडे सीरीज में लौट रहे हैं दिग्गज

इस टी20 सीरीज के खत्म होते ही दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ियों की वापसी हो रही है जिससे भारतीय टीम कागजों पर बेहद मजबूत नजर आ रही है.

हालांकि इस सीरीज में कप्तानी की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में होगी जबकि टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर इस सीरीज में उपकप्तान की भूमिका निभाते नजर आएंगे. पहला वनडे मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम के ऐतिहासिक एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा.

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल:

पहला वनडे: 14 जुलाई (बर्मिंघम)

दूसरा वनडे: 16 जुलाई (कार्डिफ)

तीसरा वनडे: 19 जुलाई (लॉर्ड्स)

वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर ब्रार.

ये भी पढ़ें- 

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read