Bharat Express DD Free Dish

Ind vs Eng Final: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, क्या छठी बार जीतेगा अंडर-19 वर्ल्ड कप? देखें प्लेइंग 11

ind vs eng u19 world cup final match: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने हैं, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. 9 ओवर बाद टीम इंडिया 71/1, वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे क्रीज पर मौजूद.

ind vs eng u19 world cup 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आज भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत हो रही है. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है. जबकि टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री मारी है. इस बीच भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ब्रिगेड की निगाहें छठी ट्रॉफी पर है. वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड 1998 के बाद से उपने पहले खिताब पर कब्जा करने की सोचेगा.

साथ ही मैच के अपडेट(under-19 cricket team match scorecard) पर बात कर लें तो भारत ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 9 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं. अनुभवी वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे क्रीज पर हैं. वहीं आरोन जॉर्ज 9 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. उन्हें इंग्लंड के बोलर एलेक्स ग्रीन(alex green) ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है.

भारतीय टीम ने 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 10वीं बार U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई है. यह उपलब्धि टीम के दबदबे को दर्शाती है. दूसरी ओर इंग्लैंड तीसरी बार फाइनल खेल रही है. इंग्लैंड ने 1998 में अपना इकलौता खिताब जीता था. 2022 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर अपनी पांचवीं ट्रॉफी हासिल की थी. अब दोनों टीमें एक बार फिर खिताब के लिए भिड़ेंगी. यह मुकाबला बेहद रोमांचक होगा.

28 साल बाद इंग्लैंड की फाइनल में एंट्री

इंग्लैंड U-19 वर्ल्ड कप 1998 के बाद पहली बार खिताब जीतने की कोशिश करेगा. दक्षिण अफ्रीका में खेले गए उस टूर्नामेंट के फाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था. कप्तान ओवैस शाह के नेतृत्व में ग्रेम स्वान, रॉब की, पॉल फ्रैंक्स जैसे सितारे उभरे. तब से 28 साल बाद इंग्लैंड फाइनल में लौटा है. भारत के खिलाफ यह उनका दूसरा फाइनल होगा.

जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (under-19 cricket team players)

भारतः आयुष म्हात्रे (कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी(vaibhav sooryavanshi), खिलन पटेल, हेनिल पटेल, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहानऔर दीपेश देवेन्द्रन.

इंग्लैंड टीमः थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मीटो, कालेब फॉकनर, राल्फी अल्बर्ट, मैनी लुम्सडेन और एलेक्स ग्रीन.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read