Bharat Express DD Free Dish

IND vs NZ Final: अहमदाबाद में आया अभिषेक-संजू-ईशान का तूफान, न्यूजीलैंड को मिला 256 रन का लक्ष्य

IND VS NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन का विशाल लक्ष्य रखा.

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final

IND VS NZ: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का विशाल लक्ष्य रख दिया. भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और किवी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा.

ओपनर अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में 52 रन की तेजतर्रार पारी खेली और टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. इसके बाद संजू सैमसन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए और पारी को मजबूती दी. वहीं ईशान किशन ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 54 रन की अहम पारी खेली.

टीम इंडिया की बैटिंग हाइलाइट्स

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने की.दोनों ने संयमित और आक्रामक अंदाज में पारी की शुरुआत की, बीच-बीच में शानदार शॉट खेले और गेंदबाजों पर दबाव बनाया. चौथे ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की बॉलिंग के बावजूद दोनों ने 24 रन जोड़कर टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया.

इसके बाद अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और 18 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा. 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92 था. हालांकि 8वें ओवर में रचिन रविंद्र ने अभिषेक को पवेलियन भेजा. इसके बावजूद टीम ने उसी ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया. 11वें ओवर में संजू सैमसन ने सिर्फ 33 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, यह वर्ल्ड कप में उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी थी. 15वें ओवर में टीम इंडिया ने 200 रन का आंकड़ा पार किया. वहीं ईशान किशन ने भी 23 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी.

16वें ओवर में टीम को बड़ा झटका लगा जब संजू सैमसन 89 रन बनाकर आउट हुए. इसी ओवर में ईशान किशन भी 54 रन पर पवेलियन लौटे. कप्तान सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हो गए. इस समय टीम का स्कोर 16 ओवर में 204-4 था.

इसके बाद हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन 19वें ओवर में हार्दिक आउट हुए और स्कोर 226-5 हो गया. आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने आक्रामक खेल दिखाया और 8 गेंदों में 26 रन बनाकर नीशम को आड़े हाथों लिया. दुबे की इस आतिशी पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का विशाल लक्ष्य रखा.

टीम इंडिया प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read