Bharat Express DD Free Dish

IND vs PAK हाई-वोल्टेज मैच से पहले चर्चा में क्यों है Usman Tariq? कप्तान सूर्या की नेट प्रैक्टिस ने मचाई हलचल; वायरल हुआ वीडियो

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाक महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक चर्चा में हैं. सूर्यकुमार यादव ने नेट्स में उनके एक्शन की नकल कर भारतीय बल्लेबाजों को खास तैयारी कराई…

IND vs PAK T20 World Cup 2026 : टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला अब बस कुछ घंटों दूर है. दरअसल आज कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज क्लैश से पहले पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक(Usman Tariq) की चर्चा जोरों पर है. सिर्फ 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बावजूद उस्मान को पाकिस्तान का सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि भारत पहली बार उनका सामना करेगा और कोलंबो की धीमी पिच पर उनकी विविधताएं भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती हैं.

सूर्य ने नेट्स में की उस्मान तारिक की कॉपी

मैच से ठीक एक दिन पहले भारतीय टीम ने प्रैक्टिस शुरू कर दी. नेट्स में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुद गेंदबाजी की कमान संभालते हुए उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर प्रैक्टिस कराई. उस्मान का खास ‘स्टैंड एंड डिलीवर’ एक्शन है, जोकि थोड़ा पॉज करके साइड ऑन एंगल से गेंद फेंकते हैं. सूर्या ने भी नेट्स में इसी एक्शन की नकल की और रिंकू सिंह को गेंद डाली. हालांकि यह सब मजे के लिए था. भारतीय खेमे में उस्मान को लेकर कोई डर की भावना नहीं है. अगर डर होता तो सूर्या के अलावा सपोर्ट स्टाफ भी लगातार इसी एक्शन से गेंदबाजी करवाते.

 

उस्मान के बोलिंग एक्शन पर हरभजन सिंह क्या बोले?

पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक की चर्चा पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है. पीटीआई से बातचीत में हरभजन ने कहा कि

“देखिए मैंने उन्हें आईएलटी20 में गेंदबाजी करते देखा है, जहां वह बेहतरीन गेंदबाजों में से एक थे. जब भी उन्हें सेमीफाइनल और फाइनल खेलने का मौका मिला है, वो मैन ऑफ द मैच रहे. वह अन्य स्पिनरों से अलग हैं और उनके पास काफी विविधताएं हैं. लोग उनके ‘स्टैंड एंड डिलीवर’ एक्शन की बात कर रहे हैं. यह आसान नहीं है. कोई भी खड़े होकर गेंद फेंक सकता है, लेकिन अलग-अलग वैरिएशन होना जरूरी है जो उनके पास है. बड़े मैदानों और धीमी पिचों पर उन्हें हिट करना मुश्किल है. “

सौरव गांगुली ने उस्मान तारिक पर क्या कहा?

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाज स्पिन के सामने संघर्ष करते नजर आए हैं, जिसे देखते हुए आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर उस्मान तारीक को खतरा माना जा रहा है लेकिन गांगुली ने भरोसा जताया कि टीम इंडिया उन्हें अच्छे से खेलेगी. 28 साल के उस्मान तारीक अपनी ‘डिलीवरी स्ट्राइड’ में थोड़ा ब्रेक लेने के बाद ही गेंद छोड़ते हैं, जिसे खेलने में बल्लेबाजों को परेशानी होती है। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने 4 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 11 विकेट झटक लिए हैं.

अभिषेक फिट तो संजू सैमसन होंगे बाहर?

भारतीय टीम के लिए राहत की खबर है कि अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट हो गए हैं. शनिवार को उन्हे नेट्स पे प्रैक्टिस करते देखा गया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके खेलने की पुष्टि की. ऐसे में संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: मैच पर बारिश का खतरा! क्या भारत-पाकिस्तान मैच के लिए रखा गया है रिजर्व डे? जानिए किसे होगा फायदा

क्या कुलदीप को मिलेगा मौका?

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच धीमी होने के चलते स्पिन के लिए यहां बाद गेम माना जा रहा है. कोलंबो की यह पिच स्पिनर्स के लिए हमेशा से मददगार रही है. इस बीच कुलदीप यादव को मौका मिलने की संभावना भी बढ़ गई है. कुछ सूत्रों के मुताबिक, अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप को खिलाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest