खेल

IND vs AFG: शिवम दुबे की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, छक्के और चौके जड़कर खत्म किया मैच

IND vs AFG 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 158 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 4 विकेट खोकर 17.3 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया. शिवम दुबे टीम इंडिया के जीत के हिरो रहे. उन्होंने अपने टी20 करियर का दूसरा अर्धशतक जमाया. इस मैच में शिवम दुबे ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का बेस्ट स्कोर भी बनाया.

ऐसा रहा मैच का हाल

रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अफगानिस्तान की टीम ने धीमी शुरुआत की. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और मुकेश कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी की. वहीं स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भारत को पहली सफलता दिलाई. पॉवरप्ले में अपने दो ओवर में बैक टू बैक दो विकेट निकले. रवि बिश्नोई काफी महंगे साबित हुए. अफगानिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने उनकी जमकर कुटाई कर दी. नबी ने 42 रनों की तेज पारी खेली.

अफगानिस्तान की टीम ने आखिरी पांच ओवर में जमकर रन बनाए और टीम का स्कोर 158 रन तक पहुंचाया. 159 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही. 14 महीने के बाद टी20 फॉर्मेट में वापसी कर रहे भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा दो गेंद खेलकर रन आउट हो गए. वह बिना खाता खोले ही डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. उनके जाने के बाद शुभमन गिल भी 23 रन बनाकर आउट हो गए. फिर तिलक वर्मा (26) और शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में डक पर आउट हुए रोहित शर्मा, 14 महीने बाद मैदान पर उतरे थे हिटमैन

शिवम दुबे रहे जीत के हीरो

तिलक वर्मा के आउट होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा आए. लेकिन 31 रनों की पारी खेलने के बाद वह भी आउट हो गए. चार विकेट गिरने के बाद रिंकू सिंह बल्लेबाजी करने आए और शिवम दुबे के साथ जीत तक क्रीज पर डटे रहे. रिंकू सिंह ने 9 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाए. वहीं शिवम दुबे ने 40 गेंदों में नाबाद 60 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. शिवम दुबे ने छक्के और चौके लगाकर टीम को जीत दिलाई. वह भारत के जीत के हीरो रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

साबरमती जेल से चल रहा रंगदारी का खेल? दिल्ली पुलिस ने मांगी लॉरेंस बिश्नोई से मिलने वालों की पूरी कुंडली

दिल्ली पुलिस ने गुजरात की साबरमती जेल प्रशासन को पत्र लिखकर लॉरेंस बिश्नोई से मिलने…

5 minutes ago

दिल्ली के ज्वाला नगर में दो मंजिला इमारत ढही, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत, चार घायल

Delhi Building Collapse: दिल्ली के ज्वाला नगर में मंगलवार सुबह दो मंजिला इमारत ढह गई.…

10 minutes ago

बढ़ेगी राहुल गांधी का मुश्किल! इतालवी नेता के मुंह से कांग्रेस का चुनावी नारा, जाहिद अली पहुंचे कोर्ट

India Summit 2026 Controversy: हैदराबाद में राहुल गांधी के मंच से इटली के नेता द्वारा…

13 minutes ago

“कांग्रेसी तो फ्यूज बल्ब जैसे हैं…”, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का विपक्ष पर तीखा प्रहार, बोले- इनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें "फ्यूज…

25 minutes ago

IPL में खत्म हुआ माही का सफर! पीली जर्सी में अब नहीं दिखेगा नंबर 7, शुरू करेंगे नई पारी

MS Dhoni Retirement: एमएस धोनी IPL 2027 से चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर बनेंगे. CSK…

32 minutes ago