भारत ने सीरीज पर जमाया कब्जा (सोर्स- बीसीसीआई)
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हरा दिया और सीरीज पर कब्जा कर लिया.बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 160 रन बनाए. इसके जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 154 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा.
बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारतीय पारी की शुरुआत करने यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर आए. चौथे ओवर में 33 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (21) के रूप में पहला झटका लगा. वहीं अगले ही ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ (10) भी चलते बने. उसके बाद श्रेयस अय्यर ने 53 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा जीतेश शर्मा (24) और अक्षर पटेल ने 31 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम का स्कोर 160 तक पहुंचाया.
यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह.
ट्रैविस हेड, जोश फिलिप, बेन मैकडरमोट, आरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (कप्तान और विकेटकीपर), बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा.
ये भी पढ़ें- T20i में टीम इंडिया के नाम सर्वाधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड, जानें वनडे और टेस्ट का हाल
UGC New Rules 2026: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान…
गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…
PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…