Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Asian Champions Trophy का शेड्यूल जारी, 9 अगस्त को होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर

India Asian Champions Trophy: एशिया की टॉप हॉकी टीमें एशियन चैंपियनंस ट्रॉफी में उतरने वाली हैं.

Asian Champions Trophy Chennai 2023

Asian Champions Trophy Chennai 2023

Asian Champions Trophy: भारतीय पुरुष हॉकी टीम 3 से 12 अगस्त तक खेले जाने वाले टूर्नामेंट के पहले दिन एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत चीन के खिलाफ करेगी. मेजबान भारत और चीन टूर्नामेंट के पहले दिन के आखिरी मैच में आमने-सामने होंगे. ये मैच मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा. हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है. चीन के बाद भारत चार अगस्त को जापान से भिड़ेगा. एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा मंगलवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार मेजबान टीम छह अगस्त को मलेशिया से भिड़ेगी और उसके एक दिन बाद कोरिया से भिड़ेगी.

भारत फिर 9 अगस्त को अंतिम लीग चरण के मैच में कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा. छह टीमों के टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान, चीन और भारत के बीच मुकाबला होगा. सभी टीमें एक पूल का हिस्सा हैं और अंक तालिका में स्थान लीग प्रणाली द्वारा तय किए जाएंगे. भारतीय पुरुष हॉकी टीम (2011, 2016 और 2018) और पाकिस्तान (2012, 2013 और 2018) दोनों ने तीन-तीन खिताब जीते हैं, और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले देश हैं.

ये भी पढ़ें: PCB चीफ के रेस से बाहर हुए नजम सेठी, पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, एशिया कप से पहले गद्दी को लेकर छिड़ी जंग!

पाकिस्तान से भी होगी भिड़ंत

हॉकी के मैदान में भारत एक बार फिर पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है.  9 अगस्त को अंतिम लीग चरण के मैच में कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि हम हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी चेन्नई में करके काफी खुश हैं।.मैं चाहता हूं कि भारतीय टीम शीर्ष पर रहे और बाकी टीमें भी उम्दा प्रदर्शन करें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital