एच एस प्रणय (फोटो- सोशल मीडिया)
Chengdu (China): गत चैम्पियन भारत ने इंग्लैंड को 5-0 से हराकर थॉमस कप बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. भारत ने पहले मैच में थाईलैंड को 4-1 से हराया था. एच एच प्रणय ने हैरी हुआंग को 21-15, 21-15 से हराकर भारत को बढत दिलाई. सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बेन लेन और सीन वेंडी को युगल मुकाबले में 21-17, 19-21, 21-15 से हराया.
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने नदीम दलवी को 21-16, 21-11 से हराकर भारत को 3-0 से बढत दिला दी. दूसरी युगल टीम एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने रोरी ईस्टन और एलेक्स ग्रीन को 21-17, 21-19 से हराया. आखिरी मैच में किरण जॉर्ज ने चोलान कायान को 21-18, 21-12 से मात दी. अब भारत का सामना आखिरी ग्रुप मैच में 14 बार के चैम्पियन इंडोनेशिया से होगा.
ये भी पढ़ें- विश्व शतरंज चैम्पियनशिप की मेजबानी का दावा करेगा भारत : एआईसीएफ सचिव पटेल
दिल्ली में दशहरा 2026 पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ कॉकरोच…
Delhi Yamuna Cleaning Plan: दिल्ली सरकार 9 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से साबरमती की…
Garba Molestation Case: नालासोपारा गरबा इवेंट के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया…
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी…
सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो…
Gold-Silver Price Today: दशहरे के दिन सोने और चांदी के बाजार में क्या रहे हाल?…