Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

विश्व शतरंज चैम्पियनशिप की मेजबानी का दावा करेगा भारत : एआईसीएफ सचिव पटेल

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के नव निर्वाचित सचिव देव पटेल ने गुरुवार को कहा कि भारत डी गुकेश और चीन के डिंग लिरेन के बीच इस साल विश्व चैम्पियनशिप मैच की मेजबानी का दावा करेगा.

Chess

चेस (फोटो- फाइल फोटो)

Chennai: अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के नव निर्वाचित सचिव देव पटेल ने गुरुवार को कहा कि भारत डी गुकेश और चीन के डिंग लिरेन के बीच इस साल विश्व चैम्पियनशिप मैच की मेजबानी का दावा करेगा. सत्रह वर्ष के गुकेश टोरंटो में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर विश्व चैम्पियनशिप के सबसे युवा चैलेंजर बने. फिलहाल विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले की तारीख और स्थान अभी तय नहीं है.

गुजरात शतरंज संघ के प्रमुख पटेल ने कहा ,‘‘ हम फिडे से बात करेंगे. हमें उम्मीद है कि भारत में सर्वश्रेष्ठ विश्व चैम्पियनशिप खेली जायेगी.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इस समय सबसे अहम लक्ष्य फिडे को विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी का प्रस्ताव देना नहीं बल्कि देश में शतरंज को लोकप्रिय बनाकर इसे अमली जामा पहनाने का है.’’ पटेल ने कहा कि एआईसीएफ शुक्रवार को इस मसले पर फिडे से बात करेगा. उन्होंने कहा कि मेजबानी के दावेदार प्रदेशों में गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश शामिल है.

बता दें कि टोरंटो में कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रचने वाले भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश देर रात अपने देश लौटे. जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. गुकेश के स्कूल वेलाम्मल विद्यालय के सैकड़ों छात्र उनकी उड़ान के पहुंचने के एक घंटे पहले ही से कतार बनाकर हवाई अड्डे पर खड़े थे. उनके अलावा काफी संख्या में प्रशंसक भी मौजूद थे. सत्रह वर्ष के गुकेश जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकले, भीड़ ने उन्हें घेर लिया और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया.  पुलिस को उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ी थी.

ये भी पढ़ें- कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर देश लौटे डी गुकेश, चेन्नई में हुआ भव्य स्वागत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital