होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- BCCI (@BCCI)/Twitter
IND vs AUS 2nd Test Day 2: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया 262 रन सिमट गई. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 1 रन की बढ़त हासिल हुई. टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्दादा 74 रनों की पारी खेली. अश्विन और अक्षर ने 114 रनों की साझेदारी करके भारत की वापसी कराई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लायन ने पांच विकेट लिए. वहीं टॉड मर्फी और मैथ्यू कुह्नमैन को 2-2 विकेट मिला.
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में भारत के सामने 263 रनों का सम्मानजनक स्कोर रखा. ये स्कोर इतना बड़ा नहीं था. लेकिन पिच में काफी टर्न है जिसाक फायदा स्पिन गेंदबाजों को मिला. सभी की निगाहें रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी पर थी मगर ये जोड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं रही. शुरुआती झटके के बाद विराट कोहली ने पारी संभाली जरूर लेकिन वो भी एक गलत डिसीजन का शिकार हुए और पवेलियन लौट गए.
भारत के लिए संकटमोचक साझेदारी
लगातार विकेट गिरने के बाद भारतीय पारी को अक्षर-अश्विन की जोड़ी ने संभाला. अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने 8वें विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई. अक्षर 74 रन बनाकर आउट हु. जबकि अश्विन 37 रन की उपयोगी पारी खेलकर आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया के लिए 1 रन की बढ़त के रूप में भारत 262 रन पर आउट हो गया. अब ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी जारी है.
दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया हावी
सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम हावी नजर आ रही है. मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर है और यहां से गलती की कोई गुंजाइश नहीं है. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के 1 रन की बढ़त लेने के बाद दूसरे दिन स्टंप्स तक अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट पर 61 रन बना लिए हैं. ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन नाबाद हैं. अब कंगारू टीम की कुल बढ़त 62 रन पहुंच चुकी है.
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…