खेल

IND vs AUS: मैथ्यू कुह्नमैन के सामने रोहित ब्रिगेड पस्त, तीसरे टेस्ट में मुश्किल में भारत

India vs Australia Live Score 3rd Test, Day 1: भारत बॉर्डर -गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दिन बुधवार को स्पिनिंग पिच पर मात्र 109 रन पर ढेर हो गया. भारत की तरफ से विराट कोहली ने सबसे अधिक 22 रन बनाये जबकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से लेफ्ट आर्म स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन (Matthew Kuhnemann) ने 16 रन पर पांच विकेट और ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने 35 रन पर तीन विकेट झटके. पुणे टेस्ट में भारत ने दो पारियों में 107 और 105 बनाए थे, और यह उसके बाद घर पर भारत का न्यूनतम स्कोर है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन पिच से मिल रही जबरदस्त टर्न और  उछाल ने भारतीय बल्लेबाजों को खासा परेशान किया और वे अपने विकेट गंवाते चले गए. नागपुर और दिल्ली में भारतीय स्पिनरों ने जो ऑस्ट्रेलिया के साथ किया था. वही ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों ने तीसरे टेस्ट में भारत के साथ कर दिया.

तीसरे टेस्ट में मुश्किल में भारत

इंदौर की पिच ने बल्लेबजों को शुरू के आधे घंटे में ही बहुत परेशान किया है, जिसके कारण बल्लेबाजों को स्पिनर्स की गेंद संभालना बेहद मुश्किल हो रहा है. वहीं स्टीव स्मिथ की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की टीम का मनोबल जरूर ऊंचा है. तीसरे टेस्ट मैच में स्टार्क भी खेल रहे हैं जबकि कैमरन ग्रीन को भी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से प्लेइंग 11 में जगह मिली है.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS, 3rd Test Day 1: ताश के पत्तों की तरह ढहा टॉप ऑर्डर, टीम इंडिया इंदौर में 109 रन पर ढेर

मैच हाइलाइट्स

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में मेहमान टीम का दबदबा दिख रहा है. इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहला दिन अब तक ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है. भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन ऑस्ट्रेलियाई अटैक के आगे भारतीय बल्लेबाज लाचार नजर आए. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 109 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुहनेमन ने 5 विकेट चटकाए, जबकि नाथन लायन को 3 सफलताएं मिलीं. बेशक टॉड मर्फी को 1 विकेट ही मिला लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए ये विकेट सबसे बड़ा था क्योंकि मर्फी ने एक बार फिर सेट होने के बाद विराट कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

INPUT: IANS

Amit Kumar Jha

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago