खेल

IND vs AUS: दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, ये धुरंधर गेंदबाज टीम से बाहर

Jaydev Unadkat India vs Australia: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने रविवार, 12 फरवरी को कहा कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम से रिलीज कर दिया गया है. उनादकट रणजी ट्रॉफी फाइनल के लिए सौराष्ट्र टीम में शामिल होंगे. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से नई दिल्ली में शुरू होगा जबकि रणजी ट्रॉफी का फाइनल 16 फरवरी से कोलकाता में खेला जाएगा. सौराष्ट्र ने पिछले 4 संस्करणों में तीसरी बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. स्टैंड-इन कप्तान अर्पित वासवदा के नेतृत्व में सौराष्ट्र ने सेमीफाइनल में रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कर्नाटक को 4 विकेट से हराया. दूसरी ओर बंगाल ने गत चैम्पियन मध्य प्रदेश को भारी अंतर से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की.

जीत के बावजूद भारतीय टीम में बड़ा बदलाव

जयदेव उनादकट ने पिछले साल भारत के बांग्लादेश दौरे के दौरान टेस्ट में वापसी की और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट के लिए टीम में चुना गया. बीसीसीआई ने उनादकट की जगह टीम में किसी का नाम नहीं लिया. भारत ने पैट कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 की बढ़त बना ली है. पेसर्स ने पहले टेस्ट में गिरे 20 विकेटों में से केवल 4 विकेट चटकाए. भारतीय स्पिन जोड़ी अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 15 विकेट चटाकए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें: UPGIS 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मंत्री एके शर्मा के विभाग को मिला 9.75 लाख करोड़ का निवेश, नवीन ऊर्जा का क्षेत्र रहा अव्वल

 

कर्नाटक को हराकर फाइनल में पहुंचा सौराष्ट्र

पहली पारी में अपने शानदार दोहरे शतक के बाद अर्पित वासवदा ने रविवार को नाबाद 47 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे रणजी ट्रॉफी 2022-23 के सेमीफाइनल में सौराष्ट्र को कर्नाटक पर 4 विकेट से जीत दर्ज करने में मदद मिली. वासवदा की पारी ने सौराष्ट्र को 35वें ओवर में 115 रन के लक्ष्य का पीछा करने में मदद की, जिससे वह टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

12 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

31 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

57 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

57 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago