होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बक्सर में पुलिस की छापेमारी
Prashant Rai
Bihar News: बिहार के बक्सर जिले (Buxar District) में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बक्सर पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है. वहीं अवैध शराब बेचने की गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी करने गई पुलिस ने आरोपी के घर से एक देशी कट्टा, तहखाना बनाया हुई एक कार और बिना सिम कार्ड के तीन मोबाइल बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक एसपी के आदेश के बाद जिले में लगातार छापेमारी की जा रही है.
दरअसल, बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पण्डितपुर गांव निवासी मतन यादव, पिता बालेश्वर यादव के द्वारा शराब की तस्करी करने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने उक्त अभियुक्त के घर छापेमारी की जहां से पुलिस को एक देशी कट्टा, मोडिफाई कर तहखाना बनाई हुई कार के साथ बिना सिम कार्ड के तीन मोबाइल बरामद किया है. हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी भागने में सफल रहा. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
वहीं मामले की जानकारी देते हुए मुफस्सिल थाना प्रभारी निर्मल कुमार ने बताया कि “शराब की विक्री करने की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद उक्त आरोपी के घर जब छापेमारी की गई तो एक देशी कट्टा, मोडिफाई कर तहखाना बनाई हुई कार और तीन मोबाइल को पुलिस ने बरामद किया है. उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.”
गौरतलब है कि क्राइम मीटिंग के दौरान नए एसपी के सख्त निर्देश के बाद, प्रत्येक दिन थानेदारों के द्वारा जिला पुलिस मुख्यालय को अपना प्रगति रिपोर्ट सुपुर्द करना है. जिसको लेकर प्रतिदिन थानेदारों के द्वारा इलाके में छापेमारी की जा रही है. जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है.
दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…