Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

India Vs Australia T20I: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव, IPL के विस्फोटक बैटर जितेश शर्मा को मिली जगह

India Vs Australia T20I: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में जारी तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ उतरी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव किया है.

India Vs Australia T20I: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में जारी तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ उतरी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव किया है. जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह और वाशिंगटन सुंदर को भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई खेमे में जोश हेजलवुड की जगह सीन एबॉट को स्थान मिला है.

पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हुआ था, जिसके बाद मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की. अब टीम इंडिया की कोशिश तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करने की होगी. सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी मजबूत नजर आई थी, लेकिन अगले ही मुकाबले में अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका था.

मौसम साफ है पर बारिश की आशंका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलने वाले जसप्रीत बुमराह ने टी20 सीरीज में वापसी की. सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होंने 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. बुमराह की वापसी से टीम को मजबूती जरूर मिली है. बुमराह टी20 फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे करने से महज 2 कदम दूर हैं.

यह पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी नजर आ रही है. सूखी घास पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी. मौसम साफ है. ऐसे में बारिश की आशंका नहीं है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 34 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 20 टी20 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 12 ही मुकाबले जीत सकी. इनके अलावा, 2 मुकाबले बेनतीजा रहे.

भारत की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और मैथ्यू कुहनेमैन.


ये भी पढ़ें: महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल आज, भारत की बेटियां रचेंगी नया इतिहास? साउथ अफ्रीका से होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital