Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IND vs NZ 2nd ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे में बारिश बनी विलेन, रद्द हुआ मैच

Ind vs NZ ODI: बारिश के कारण मैच रद्द होने से भारत की उम्मीदों को झटका लगा है. भारत अब यह सीरीज नहीं जीत सकता है.

Ind vs NZ 2nd ODI

बारिश के बाद मैदान से लौटते सूर्यकुमार यादव (फोटो-@BLACKCAPS)

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेडॉन पार्क में रविवार को खेला गया दूसरा वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया. पहले बारिश के कारण ओवर कम किए गए लेकिन बाद में बारिश नहीं रुकी तो मैच को रद्द कर दिया गया. यह जानकारी बीसीसीआई ने ट्वीट के जरिए दी. मैच रोके जाने के समय तक 12.5 ओवर का खेल हो पाया था.

दूसरे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और भारत को बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया था. भारत की शुरुआत बेहद खराब रही जब कप्तान शिखर धवन केवल तीन रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने. इसके बाद शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने शानदार स्ट्रोक-प्ले से दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया. जबरदस्त फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार ने टी-20 के अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपनी नाबाद पारी में 25 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के भी शामिल हैं. वहीं, गिल 45 रन बनाकर नाबाद थे.

बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका मैच

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने कप्तान शिखर धवन का विकेट लिया. मैच के दौरान बारिश ने विलेन की भूमिका निभाई और इस कारण खेल कई बार रोका गया. एक वक्त बारिश के बाद मैच को 29 ओवरों का कर दिया गया था. हालांकि, बाद में दूसरे एकदिवसीय को रद्द कर दिया गया. तीन मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है. पहले मैच में टॉम लैथम की तूफानी की बदौलत ने कीवी टीम ने भारत को सात विकेट से मात दी थी.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ 1st ODI: टॉम लैथम की तूफानी सेंचुरी, न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया

बारिश ने टीम इंडिया की उम्मीदों पर फेरा पानी

वहीं, बारिश के कारण मैच रद्द होने से भारत की उम्मीदों को झटका लगा है. भारत अब यह सीरीज नहीं जीत सकता है. पहले मैच में हार के बाद भारत के पास आज के मैच में बराबरी करने का मौका था लेकिन बारिश ने टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. टीम इंडिया चाहेगी कि तीसरे मैच में बारिश का खलल न पड़े और टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज बराबरी पर खत्म करे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital