खेल

Hockey WC: हार दिखाएगी वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता, देखें भारत और न्यूजीलैंड में किसका पलड़ा रहा है भारी?

IND vs NZ Hockey WC: हॉकी विश्व कप में रविवार की शाम को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला होने वाला है. ये मुकाबला महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी जबकि हार विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा देगी. पूल डी की टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सकी और दूसरे स्थान पर रही जबकि न्यूजीलैंड ग्रुप सी में तीसरे स्थान पर रही थी. इंडिया ने अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हराया था जबकि इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ खेला था वहीं तीसरे मैच में वेल्स पर 4-2 से जीत दर्ज की थी. वहीं पूल सी शामिल न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में चिली को 3-1 से हराया था जबकि अगले दो मैचों में उसे मलेशिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इस विश्व कप में इंडिया के प्रदर्शन न्यूजीलैंड के मुकाबले बेहतर रहा है लेकिन क्वार्टर फाइनल में कौन सी टीम जाएगी इसका फैसला कलिंगा स्टेडियम में रविवार की शाम को होने वाले प्रदर्शन के आधार पर होगा.

कमजोर नहीं न्यूजीलैंड
भारतीय टीम के कोच ग्राहम रीड ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच आसान नहीं है और जीत के लिए इंडिया को कड़ी मेहनत करनी होगी. बता दें कि न्यूजीलैंड कभी भी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर सकी है लेकिन इस टीम ने प्रो-लीग में भारत को कड़ी चुनौती दी है. न्यूजीलैंड के डिफेंडर ब्लेयर टैरेंट, मिडफील्डर निक रॉस और फॉरवर्ड साइमन चाइल्ड कभी भी मैच पलटने का माद्दा रखते हैं.

भारत को इन खिलाड़ियों से उम्मीद
3 मैचों में 6 गोल करने वाली टीम इंडिया पेनाल्टी कार्नर स्पेशलिस्ट मानी जाती है लेकिन पिछले मैचों में इंडिया ने पेनाल्टी पर गोल के कई मौके गंवाए हैं. इस मैच में ऐसी गलती टीम के लिए खतरा साबित हो सकती है. इसके अलावा हमें पेनाल्टी कार्नर के अलावा फिल्ड पर भी तगड़ा खेल दिखाना होगा इसके बिना न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करना आसान नहीं होगा. इंडिया को कप्तान हरमनप्रीत जो की दुनिया के बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर माने जाते हैं, के साथ साथ आकाशदीप और शमशेर सिंह से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

हेड टू हेड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक 44 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें 24 मुकाबलों में इंडिया ने जीत हासिल की है जबकि 15 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं. 5 मैच ड्रॉ रहे हैं. वहीं वर्ल्ड कप में भारत-न्यूजीलैंड के बीच कुल 6 मैच हुए हैं. इनमें से 3 में भारत को जीत मिली है, जबकि 2 न्यूजीलैंड के नाम रहे हैं. एक मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ. आंकड़ो लिहाज से भारत का पलड़ा भारी रहा है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

41 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

1 hour ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 hour ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

1 hour ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

2 hours ago