खेल

IND vs SA 2nd Test: केपटाउन टेस्ट के पहले दिन गिरे 23 विकेट, साउथ अफ्रीका पर भारत की 36 रन की बढ़त

IND vs SA 2nd Test 1st Day: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जा रहा है. मैच के पहले ही दिन दो पारी खत्म हो गये. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पूरी टीम 55 रन पर ढेर हो गई. वहीं भारतीय टीम पहली पारी में 153 रन पर ऑलआउट हो गई. दिन भर में कुल 23 विकेट गिरे. पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम अभी भी 36 रन की बढ़त बनाई हुई है.

पहले दिन गिरे 23 विकेट

पहले दिन कुल 23 विकेट गिरे. जिसमें भारत और साउथ अफ्रीका की पहली पारी ऑल आउट हो गई. वहीं दूसरी पारी में प्रोटियाज टीम के 3 विकेट गिरे हैं. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ने पहली पारी में सर्वाधिक 6 विकेट झटके. पहले दिन दोनों टीमों के तेज गेंदबाज बल्लेबाजों पर पूरी तरह से हावी नजर आए. बल्लेबाज दिन भर संघर्ष करते हुए दिखे.

भारत 36 रन से आगे

पहले दिन दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका टीम ने तीन विकेट गंवा दिए और 62 रन बना लिए हैं. प्रोटियाज टीम के कप्तान डीन एल्गर दूसरी पारी में 12 रन बनाए. जबकि स्टब्स और टोनी डी जॉर्जी ने एक-एक रन बनाए. पहले दिन का खेल खत्म होने तक एडेन मारक्रम 36 रन और डेविड बेडिंघम 7 रन बनाकर नाबाद थे. साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में मुकेश कुमार ने दो और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट झटके.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: पहली पारी में 153 रन पर ऑलआउट हुए टीम इंडिया, 6 बल्लेबाज डक पर हुए आउट

पहली पारी में विराट ने बनाए 46 रन

साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 55 रन पर ऑलआउट हो गई. इसमें मोहम्मद सिराज का बड़ा योगदान रहा. जिन्होंने अपने करियर का बेस्ट स्पैल फेंकते हुए 9 ओवर में 15 रन खर्च कर 6 विकेट झटके. वहीं जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को दो-दो सफलता मिली. साउथ अफ्रीका की ओर से पहली पारी में वेरिन ने सर्वाधिक 15 रन बनाए. जबकि बेदिंघम ने 12 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से पहली पारी में विराट कोहली ने सर्वाधिक 46 रनों की पारी खेली.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago